फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM will virtually inaugurate while CM will flag off  metro in Agra

Agra Metro: ताजनगरी में मेट्रो के सफर को हो जाएं तैयार, इस दिन सीएम दिखाएंगे हरी झंडी... वर्चुअल जुडे़ंगे पीएम

Tue, 05 Mar 2024 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 02:36 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में मेट्रो के सफर का इंतजार खत्म हो गया है। छह मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुडकर इसका उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
PM will virtually inaugurate while CM will flag off  metro in Agra
इंतजार खत्म: पीएम मोदी छह मार्च 2024 को आगरावासियों को देंगे मेट्रो का तोहफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को कोलकाता से वर्चुअल करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा की मेट्रो का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके लिए आगरा में ताजमहल भूमिगत स्टेशन पर कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन


उम्मीद है कि वो मेट्रो ट्रेन में सफर भी करेंगे। ट्रेन ताज पूर्वी गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। इसकी दूरी 6 किमी है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। इसमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक, राजनैतिक लोग और स्कूली बच्चे शामिल होंगे। संख्या करीब 400 हो सकती है। सभी छह स्टेशनों की सजावट भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड 11 महीने में बन गए भूमिगत स्टेशन

उपमहाप्रबंधक ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के छह किमी ट्रैक में तीन भूमिगत स्टेशन का निर्माण रिकॉर्ड 11 महीने में पूरा हो गया है। देश के अन्य किसी भी मेट्रो ट्रेन के प्रोजेक्ट के मुकाबले आगरा में तेजी से कार्य हुआ है। बीते साल छह फरवरी को मुख्यमंत्री ने टनल बोरिंग मशीन का उद्घाटन किया था। 



इसके तहत ताजमहल स्टेशन, आगरा किला स्टेशन और मन:कामेश्वर मंदिर भूमिगत स्टेशन का निर्माण इसी साल जनवरी में पूरा हो गया था। ताज पूर्वी, शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता और फतेहाबाद रोड स्टेशन एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसका बीते साल ही निर्माण पूरा हो गया था।

आमजन सात से करेंगे सफर

आमजन सात मार्च से मेट्रो ट्रेन में टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। ट्रेन में सफर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed