{"_id":"61cca30122d35e3a1f01c1d6","slug":"pm-to-his-industrialist-friends-agra-news-agr5195494102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को अपने उद्योगपति मित्रों के फलने -फूलने की चिंता : प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को अपने उद्योगपति मित्रों के फलने -फूलने की चिंता : प्रियंका
विज्ञापन

फिरोजाबाद । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिवकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सिरसागंज में केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उद्योगपति मित्रों को फलने फूलने की चिंता है। संस्थानों को इन्हीं के हाथों में सौंपा जा रहा है। सरकारी संस्थानों का निजीकरण होगा तो फिर आरक्षण कहां मिलेगा। यह तो आरक्षण खत्म करने की साजिश है। इस सरकार में किसान परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इन सभी से निजात पाने को आप को खुद की शक्ति पहचाननी होगी। कांग्रेस ने आपको मौका दिया है। कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस महिलाओं के हक की बात करेगी। हर घर में महिलाएं हैं यदि वह चाहें तो प्रदेश एवं देश की राजनीति की दिशा बदल सकती हैं। महिलाओं से संवाद करने के साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए।
कैसे घर चलेगा
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बताया कि वे चूड़ी का काम करने वाली महिला से मिली। पूछने पर महिला ने बताया कि उसे तीन रुपया एक तोड़ा पर मिलता है। एक हजार का गैस सिलिंडर है, आखिर इतनी कम आमदनी से वह कैसे खर्चा चलाए।
महिलाओं से मिलाए हाथ, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
प्रियंका गांधी ने मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम में आईं महिलाओं से हाथ मिलाया । इसके बाद बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया।
ये रहे मौजूद
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तनु यादव, प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद, जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी, एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, प्रकाश निधि गर्ग, महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, एडवोकेट धर्म सिंह यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश दिवाकर, मनीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
नंदिनी की जिद के बाद वापस मंच पर पहुंचीं प्रियंका गांधी
लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी के इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन था, लेकिन भीड़ में मौजूद एक बालिका ने इस स्लोगन को साबित करके दिखा दिया। उसकी जिद के बाद प्रियंका गांधी को मंच पर वापस आना पड़ा। प्रियंका ने उसके सभी सवालों के जवाब भी दिए।
संवाद कार्यक्रम को पूरा करने के बाद प्रियंका गांधी मंच से उतरीं और जनता का अभिवादन कर गाड़ी की ओर जाने लगीं। तभी सिरसागंज के गांधी मंडी निवासी नंदिनी ने मंच पर पड़ा माइक उठा लिया और कहा कि आपको मेरे सवालों का जवाब देना होगा क्योंकि में लड़की हूं और लड़ सकती हूं। नंदिनी का हौसला देख प्रियंका गांधी को वापस आना पड़ा। नंदिनी ने प्रियंका गांधी से सवाल किए कि गांव की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए सुबह आना पड़ता है उनके लिए आप क्या करेंगी, साथ ही किसानों के मुद्दे पर भी नंदिनी ने सवाल पूछे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो बालिकाओं को स्कूटी और किसानों को उनका पूरा हक मिलेगा। ये वादा कांग्रेस के मैनिफेस्टो में भी शामिल है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने नंदिनी के साथ सेल्फी ली।