फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PM Narendra Modi addresses public meeting in Patiyali kasganj

कासगंज: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल में बदलाव, अब दरियावगंज फायर स्टेशन के सामने होगी चुनावी सभा

Tue, 08 Feb 2022 12:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 12:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 10 फरवरी को चुनावी सभा करेंगे। 53 साल बाद यह पहला मौका होगा, जब देश के प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। इससे पूर्व 1969 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कासगंज में आगमन हुआ था। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi addresses public meeting in Patiyali kasganj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं डीएम, एसपी ने सोमवार को पटियाली में कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। पहले एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी रैली होनी थी। वह अब दरियावगंज फायर स्टेशन के सामने बड़े मैदान में प्रधानमंत्री की सभा होगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को पटियाली में आकर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचेंगे। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने सोमवार को दोपहर के समय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया। एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में चार हेलीकॉप्टर के उतरने में कठिनाइयों को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

इसलिए बदला गया कार्यक्रम स्थल 

प्रधानमंत्री मोदी के बेड़े में तीन हेलीकॉप्टर होंगे, जबकि एक हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा। एसबीआर के मैदान में चार हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं थी। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासनिक अधिकरियों ने पार्टी नेताओं को इस संबंध में जानकारी दी तो पार्टी नेताओं ने दरियावगंज फायर स्टेशन के सामने खाली मैदान में जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस स्थान का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से बदले गए स्थान को सही बताया गया। इस स्थान पर अब भाजपा के स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस मैदान में सभी चारों हैलीकॉप्टर सुरक्षित तरीके से लैंड किए जा सकेंगे। भाजपा जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक एवं प्रत्याशी ममतेश शाक्य, ज्ञान तिवारी सहित अन्य भाजपा नेता रैली की तैयारियों में जुटे नजर आए।          

आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल को बदला गया है जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की परेशानी न रहे। अभी तक प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बाहरी जनपदों से भी फोर्स आएगा। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के लिहाज से निरीक्षण किया गया है। 

भाजपा नेता तैयारियों में जुटे 

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि पार्टी स्तर से प्रधानमंत्री के चुनावी रैली के कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी मुख्यालय से 10 फरवरी की रैली के लिए दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके बाद ही तैयारियां शुरू की गईं। अब कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed