{"_id":"690d0bf955c13c692908b0f1","slug":"pm-modi-told-deepti-that-your-bullying-is-very-prevalent-in-the-field-agra-news-c-365-1-sagr1044-105199-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीएम मोदी ने दीप्ति से कहा तुम्हारी मैदान में दादागीरी बहुत चलती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीएम मोदी ने दीप्ति से कहा तुम्हारी मैदान में दादागीरी बहुत चलती है
विज्ञापन
पीएम से मुलाकात करतीं दीप्ति शर्मा
आगरा। विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री और खिलाड़ियों के बीच संवाद का वायरल वीडियो आगरा में भी खूब शेयर किया जा रहा है। आगरा की बेटी दीप्ति के साथ उनका संवाद भी उनमें एक है।
दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि वीडियो में प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित हंसी-मजाक भरे अंदाज में खिलाड़ियों से बातचीत की है। संवाद की कड़ी में जब उनकी बहन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की बारी आई तो माहौल ठहाकों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कराते हुए दीप्ति से कहा दीप्ति, तुम्हारी मैदान में दादागीरी बहुत चलती है। इस पर दीप्ति भी हंस पड़ीं और बोलीं नहीं सर, सिर्फ थ्रो को लेकर थोड़ा रहता है।
इसी तरह जब प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों को मिठाई दे रहे थे तब उन्होंने दीप्ति से मजाक में कहा डीएसपी दीप्ति के लिए तो पनीर है। इस पर टीम की अन्य खिलाड़ी भी मुस्कुराने लगीं। आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप दिलाने में ही केवल अहम भूमिका नहीं निभाई बल्कि उन्होंने अपने शांत स्वभाव और मैदान पर आक्रामक प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से लगातार मुलाकातों ने आगरा का सिर एक बार फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।