{"_id":"62015fb96693e54c1e58ab4d","slug":"pm-communicatio-in-kasganj-53-year-later-kasganj-news-agr523655764","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: 53 साल बाद कासगंज आएंगे प्रधानमंत्री, 11 फरवरी को पटियाली में है चुनावी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: 53 साल बाद कासगंज आएंगे प्रधानमंत्री, 11 फरवरी को पटियाली में है चुनावी सभा
Wed, 09 Feb 2022 11:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:56 AM IST
सार
11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का आगमन कासगंज क्षेत्र में हो रहा है। वह यहां पटियाली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : twitter @narendramodi
विस्तार
कासगंज में 53 सालों के बाद देश के प्रधानमंत्री यहां आकर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 11 फरवरी को पटियाली की धरा से उनका संदेश यूपी और दूसरे चुनाव वाले राज्यों तक पहुंचेगा। इससे पहले 1969 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का यहां आगमन हुआ था।
11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का आगमन कासगंज क्षेत्र में हो रहा है। पहले यह चुनावी सभा 10 फरवरी को होनी थी, जो एक दिन टल गई है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित हैं।
कासगंज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का दो बार आगमन हुआ है। पहली बार वह 1969 में प्रधानमंत्री रहते हुए आईं तो दूसरी बार वह 1978 में सोरों के उपचुनाव के दौरान आईं, लेकिन उस समय वह प्रधानमंत्री नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का आगमन कासगंज क्षेत्र में हो रहा है। पहले यह चुनावी सभा 10 फरवरी को होनी थी, जो एक दिन टल गई है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित हैं।
विज्ञापन
कासगंज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का दो बार आगमन हुआ है। पहली बार वह 1969 में प्रधानमंत्री रहते हुए आईं तो दूसरी बार वह 1978 में सोरों के उपचुनाव के दौरान आईं, लेकिन उस समय वह प्रधानमंत्री नहीं थीं।
विज्ञापन
यह नेता भी आ चुके हैं कासगंज
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री नारायन दत्त तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का भी कासगंज में आना हुआ है।इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो बार आ चुके हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री काल के समय से लगातार आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही वे क्षेत्र में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन किसी न किसी मौके पर लगातार हो रहा है। इस चुनाव अभियान में भी इन सभी के आने की उम्मीदें हैं।