{"_id":"5e39a1b88ebc3ee5a72bc030","slug":"pm-awas-yojana-mainpuri-news-agr4279261146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद पति पर लगाए आवास दिलाने नाम पर रुपये ठगने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद पति पर लगाए आवास दिलाने नाम पर रुपये ठगने के आरोप
विज्ञापन
04एमएनपी-11-तहसील में प्रदर्शन करते शहर के एक वार्ड के लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के एक वार्ड के लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर सभासद पति पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर जबरन रुपये वसूलने का आरोप लगाया।
कलक्ट्रेट पर पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया था। अब आवास के लिए पात्रों की जांच हो रही है। ऐसे में सभासद पति उन लोगों से 30 से 50 हजार रुपये मांग रहा है जो लोग रुपये नहीं दे रहे हैं उनको जांच में अपात्र घोषित करने की धमकी दी जा रही है। महिलाओं ने यह भी शिकायत की कि पूर्व में यह सभासद पति लोगों से शौचालय व आवास के नाम पर मोटी रकम वसूल चुका है। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि सभासद पति अधिकारियों से मिला हुआ है जो लोग रुपये दे देते हैं उन्हें पात्र घोषित कर दिया जाता है और जो लोग वास्तव में गरीब हैं लेकिन उनके पास रिश्वत के रूप में देने के लिए रुपये नहीं है उन्हें अपात्र घोषित किया जा रहा है। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में महिलाओं ने एसडीएम सदर रजनीकांत को पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने वालों में दिनेश पाल, विपिन कुमार, मुलायम सिंह, हरिओम, ब्रजेश कुमार, नारायण सिंह, राजाराम, रेखा देवी, कुंवरपाल, गुड्डी देवी, रामवती, कृष्णा देवी, विमला देवी, राजवती आदि लोग शामिल थे।