{"_id":"5ff200018ebc3e410e78cf82","slug":"pm-awas-mainpuri-news-agr4748134140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए ने चार प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए ने चार प्रधानमंत्री आवास का लक्ष्य लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत शासन की ओर से दिए गए लक्ष्य में से चार आवासों का लक्ष्य डीआरडीए ने लौटा दिया है। ये आवास उन दो ग्राम पंचायतों के लिए आए थे, जो नगर निकाय में शामिल हो चुकी हैं। इसके लिए परियोजना निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है।
भारत सरकार की ओर से जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 1817 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। ब्लॉकवार इसमें अलग-अलग संख्या निर्धारित है। विकास खंड बरनाहाल में बरनाहाल व मढ़ामई को दिया गया दो-दो आवासों का लक्ष्य जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने लौटा दिया है। लेकिन ये दोनों ही ग्राम पंचायतें अब नगर पंचायत बरनाहल में शामिल हो चुकी हैं।
जब इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है तो फिर आवास दिया जाना संभव नहीं है। ऐसे में परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्रा ने शासन को पत्र भेजकर चार आवासों का लक्ष्य समाप्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ऐसे चार प्रधानमंत्री आवासों का लक्ष्य वापस किया गया है जो ग्राम पंचायतें नगर पंचायत बरनाहल में शामिल हो चुकी हैं। नियमानुसार नगरीय क्षेत्र में आवास योजना के संचालन की जिम्मेदारी डूडा की है।
सुरेश चंद्र मिश्रा, परियोजना निदेशक।