{"_id":"69486181a375a6493705776a","slug":"players-showcased-their-talent-in-the-mla-sports-competition-agra-news-c-285-1-sagr1008-104815-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
विधायक खेल स्पर्धा
आगरा। विधानसभा फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद के मैदान में किया गया। एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन आदि खेलो में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विधायक खेल स्पर्धा का उद्घाटन मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा से फतेहाबाद के विधायक छोटे लाल वर्मा ने किया। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि खिलाड़ी अपनी पूरी दमखम लगाकर खेल के माध्यम से जिले और प्रदेश में अपना नाम रोशन करें। घोषणा की कि जल्द ही फतेहाबाद क्षेत्र में स्टेडियम की नींव रखी जाएगी। रेसलिंग के लिए फतेहाबाद क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए सांसद निधि से गद्दों की व्यवस्था कराई जाएगी।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स बालक वर्ग सीनियर 100 मीटर दौड़ में गुरुशरण, सब जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का ने बाजी मारी। कबड्डी बालक वर्ग में द स्प्रिंटर वॉरियर, बालिका वर्ग में श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद, वॉलीबॉल बालक वर्ग में राजकीय किंग फतेहाबाद, बालिका वर्ग में वाजिदपुर की टीम जीती। इस मौके पर डीसीपी पूर्वी अभिषेक कुमार अग्रवाल, उपजिधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा, तहसीलदार बबलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज, ऋषि उपाध्याय, रवि प्रकाश शल्या, हरेंद्र सिंह, अनिल गुर्जर, सुरेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बाह में विधायक खेल स्पर्धा 23 और 24 दिसंबर को : जरार के मंडी मैदान में 23 व 24 दिसंबर को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। विधायक पक्षालिका सिंह एवं पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह ने खिलाड़ियों से रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया है। खेल स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाॅल, बेडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तोलन एवं बालिकाओं की खो खो प्रतियोगिता का आयोजन होगा।