{"_id":"659d7dccd95ab9e3ce07cf46","slug":"players-leave-for-state-level-taekwondo-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10549-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ी रवाना
Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ी रवाना
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में 10 से 12 जनवरी को लखनऊ के चौक स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें जिला मैनपुरी ताइक्वांडो संघ की ओर से चार सदस्य टीम ताइक्वांडो संघ के मुख्य कोच/सचिव योगेश माथुर के साथ मंगलवार की रात रवाना हो रही है। इसमें जूनियर वर्ग में विशाल सिंह, सब जूनियर वर्ग मे अब्दुल जियान खान और सब जूनियर गर्ल्स में आराध्या दुबे मैनपुरी की तरफ से खेलेंगे। जैक एन जिल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस प्रतियोगिता से उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो की ओर से राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप जिसका राजस्थान में फरवरी में आयोजन होना है के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संवाद
ऑल इंडिया एथलेटिक्स में अभिनव ने पाया गोल्ड मेडल
मैनपुरी। शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच सौरभ पाराशर द्वारा एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभिनव वैष्णव ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स के डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 4 से 7 जनवरी तक चैन्नई में खेली गई प्रतियोगिता में अभिनव ने यह सफलता हासिल की है। अभिनव की सफलता पर क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, सचिव राघवेंद्र दुबे, उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, कोच सौरभ पारशर, संजीव कुमार, इश्तिकार अहमद ने उन्हें बधाई दी है। संवाद