फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plants planted on Environment Day, rallies came out somewhere

पर्यावरण दिवस पर कहीं लगाए पौधे तो कहीं निकली रैलियां

Sun, 05 Jun 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Plants planted on Environment Day, rallies came out somewhere
मैनपुरी। रविवार को जिले भर में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पौधरोपण और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूलों और कॉलेजों में स्वयं सेवकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा की शपथ ली। एनएसएस और एनसीसी के स्वयं सेवकों ने जगह-जगह जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन और प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने पौधरोपण किया। डॉ. राम मोहन ने कहा कि पर्यावरण शब्द का शाब्दिक अर्थ हमारे जीवन को चारों ओर से सुरक्षित रखने का कवच है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों को संकल्पित होना चाहिए। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रविवार को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के तहत रैली निकाली। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य रजनी कुशवाहा ,कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका और स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय में पौधों को लगाया। विद्यालय में पौधों को लगाने के बाद रैली के माध्यम से शहर में जगह-जगह जाते समय पेड़ ही पेड़ लगाते चलो धरती को स्वर्ग बनाते चलो आदि के नारे लगाए। इस अवसर पर शिवानी, पलक कश्यप, महक राठौर, अंजली यादव, मुस्कान चौहान ,करण ,विनीत आदि उपस्थित रहे। राजकीय हाईस्कूल अंगौथा में प्रधानाचार्य अंजना यादव ने पौधरोपण किया। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल शाक्य के साथ जेल प्रांगण में पौधरोपण किया। आरसी कन्या इंटर कॉलेज में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण किया। उप प्रधानाचार्य रजनी कुशवाह की उपस्थिति में छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने शहर में निकाली जागरूकता रैली
मैनपुरी। 3 यूपी एनसीसी बटालियन मैनपुरी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश सिंह कौशल के नेतृत्व में कैडेट्स की चार टीमों ने करहल चौराहा, नगला जुला, निचली गंग नहर एवं आसरा आवास कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। कैडेट्स ने सफाई, प्लास्टिक प्रदूषण, मृदा प्रदूषण और जल प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।। इस अवसर पर कमान अधिकारी ने कहा कि हमें हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पौधा रोपित कर उसकी देख रेख करनी चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर साहब खान, सूबेदार रैक बहादुर थापा, नायब सूबेदार प्रकाश, नायब सूबेदार चमनलाल, बीएचएम सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज ने परिवार सहित लगाए पौधे
मैनपुरी। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दीवानी प्रांगण, आवास पर वन विभाग के सहयोग से पौधे रोपित करते हुए कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। इस दौरान रश्मि सिंह ने महिला सशक्तिकरण के प्रतीक स्वरूप एवं पुत्री वर्णिका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रतीक स्वरूप पौध रोपण किया। इस अवसर पर बंशबहादुर यादव, प्रदीप कुमार, अमित मिश्रा, सत्येंद्र कुमार चौधरी ने दीवानी परिसर में पौधरोपण किया। संवाद

ब्राह्मण युवा संगठन ने किया वृक्षारोपण
मैनपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा चांदेश्वर महादेव के मंदिर में 21 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें विपिन मिश्रा, अनंत मिश्रा, पुनीत, सौरभ दीक्षित, आशुतोष पांडेय, सत्येंद्र दीक्षित, हर्षित मिश्रा, सनी त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, मोहन मिश्रा, शिवांग दुबे, आक्रोश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed