कासगंज। लायंस क्लब कासगंज गोल्ड ने एसकेवी इंटर कालेज बांकनेर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने कहा कि पर्यावरण की संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम में एसडीएम पंकज कुमार सिंह, सीओ दीप कुमार पंत, सीएमओ अवध किशोर प्रसाद, डीएफओ हरिशंकर शुक्ला ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। भाजपा नेता कुमकुम ने भी पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों से पौधरोपण की अपील की। इस दौरान लायंस क्लब के जोनल चेयर पर्सन एके पुंढ़ीर, रीजन चेयर पर्सन राजकुमार जाखेटिया ने भी आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव राजीव माहेश्वरी, सतीश गुप्ता, विकास गुप्ता, सौरभ सिंघल, अजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रजत बिड़ला, अनिल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, कबीर प्रताप आदि मौजूद रहे।