फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plantation campaign will run till 7th July in Agra

अब हमारी बारी: ताजनगरी की धरा पर आज रोपे जाएंगे 36 लाख पौधे, सात जुलाई तक चलेगा महाभियान

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
सार

आगरा जिले में 51 लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में सात जुलाई तक अभियान चलेगा। आखिरी चरण में 15 अगस्त को 7.30 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Plantation campaign will run till 7th July in Agra
आगरा में रोपे जाएंगे कुल 51 पौधे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में मंगलवार को 36 लाख पौधे रोपे जाएंगे। मानसून की बारिश के बाद 51 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। ताजनगरी में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग समेत 26 विभागों को यह जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

  
ताजमहल के साए में मंगलवार सुबह प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ताज वन ब्लॉक में पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले तीन दिनों में 44 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जबकि बाकी 7.3 लाख पौधे आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन

इन दिनों में लगाए जाएंगे पौधे

  • 5 जुलाई को 36,71,221 पौधे
  • 6 जुलाई को 3,65,076 पौधे
  • 7 जुलाई को 3,65,076 पौधे
  • 15 अगस्त को  7,30,171 पौधे
  • कुल लक्ष्य 5131544 पौधे

इन विभागों पर जिम्मेदारी

विभाग कुल लक्ष्य आज रोपेंगे
वन विभाग 14.61 लाख 10.44 लाख
ग्राम्य विकास  20.05 लाख  14.37 लाख
पंचायती राज 2.46 लाख 1.77 लाख
उद्यान विभाग 2.39 लाख 1.71 लाख
नगर विकास 2.49 लाख 1.79  लाख
कृषि विभाग 4.00 लाख   2.82 लाख
राजस्व विभाग 2.16 लाख 1.54 लाख
अन्य विभाग   3.16 लाख 2.27 लाख

10 फीसदी भी बन बचे पौधे

ताजनगरी में बीते साल 46 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 10 फीसदी पौधे भी नहीं बचे। वन विभाग ने अपने वन ब्लॉक में पौधे लगाकर देखरेख कर ली, पर अन्य 25 विभागों का रिजल्ट बेहद खराब रहा। इनमें नगर निगम, उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, राजस्व, रेलवे, पर्यावरण, लोक निर्माण विभाग के लगवाए गए पौधे बहुत कम बच पाए। फेंसिंग न होने, ट्री गार्ड न लगाने और पूरे साल देखरेख न होने के कारण पौधे जीवित नहीं रहे।

यह बेहतर समय

डीएफओ अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि आगरा में मानसून की बारिश हो चुकी है। पांच दिनों में से लगातार चार दिन बारिश होने से मिट्टी में नमी आ चुकी है। जो गड्ढे खोदे जा चुके हैं, वह भी पूरी तरह से नम हो चुके हैं। यह सबसे बेहतर समय है, जबकि नए पौधे मिट्टी में पकड़ बना लेंगे। बीते वर्षों में पौधरोपण अभियान तब चला, जब केवल एक ही बारिश हुई थी। मिट्टी सूखी होने और फिर दोबारा बारिश होने के बीच 15 से 20 दिन का लंबा इंतजार हो गया, जिससे पौधे पनप नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed