{"_id":"5d400c948ebc3e6d0d0e5506","slug":"plantation-campaign-start-on-inner-ring-road-side-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही हरा-भरा दिखाई देगा आगरा का इनर रिंग रोड, शुरू हुआ पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही हरा-भरा दिखाई देगा आगरा का इनर रिंग रोड, शुरू हुआ पौधारोपण अभियान
Wed, 31 Jul 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पौधारोपण के दौरान अधिकारी व अऩ्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
जल्द ही ताजनगरी का इनर रिंग रोड हरा-भरा दिखाई देगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण व हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण अभियान शुरू किया है। इसके तहत इनर रिंग रोड के दोनों तरफ 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
कमिश्नर अनिल कुमार और एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर प्रशासन के कई अफसर मौजूद थे। सभी ने पौधारोपण किया। सोमवार को युद्ध स्तर पर इनर रिंग रोड के दोनों तरफ पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदे गए थे।

सचिव केपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब 27 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। एडीए के सहायक अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि पहले चरण में आठ किमी में पौधरोपण होगा, जो फतेहाबाद से लेकर कुबेरपुर स्थित टोल प्लाजा तक है। इसमें कनेर, चिकोमा, चंपा, गुलाचीन, स्टोनिया आदि प्रजाति के पौधे शामिल है।
विज्ञापन