फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pitru paksha 2019 shradh date and vidhi in hindi

पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, जानिए श्राद्ध के नियम और विधि-विधान

Fri, 13 Sep 2019 01:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
pitru paksha 2019 shradh date and vidhi in hindi
जनेश्वर घाट पर पितरों का तर्पण करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। पितृपक्ष के 15 दिनों तक पितरों का श्राद्ध कर उनका तर्पण किया जाएगा। घर-घर में ब्राह्मणों को भोजन कराकर उनकी प्रिय वस्तु व दक्षिणा का दान दिया जाएगा। 28 सितंबर को पितृ पक्ष का समापन होगा।
विज्ञापन


पंडित ज्ञानेश शस्त्री ने बताया कि गरुड़ पुराण के अनुसार आश्विन मास, कृष्ण पक्ष के 15 दिन पितृ पक्ष कहलाते हैं। समयानुसार श्राद्ध करने से कुल में कोई दुखी नहीं रहता। पितरों की पूजा करके मनुष्य आयु, पुत्र, यश, स्वर्ग, कीर्ति, पुष्टि, बल, श्री, पशु, सुख और धन-धान्य प्राप्त करता है। देवकार्य से भी पितृकार्य का विशेष महत्व है। 
विज्ञापन


देवताओं से पहले पितरों को प्रसन्न करना अधिक कल्याणकारी है। इसलिए पितरों का तर्पण हर स्थिति में करना चाहिए। मनु के अनुसार जो व्यक्ति नितांत गरीब है वो तिल, जौ, चावलयुक्त जल से तिलांजलि देकर भी पितरों को संतुष्ट कर सकता है। यदि यह भी न हो तो दक्षिण दिशा की ओर मुख कर के श्रद्धा के साथ पितरों का स्मरण करें तो इस से भी पितृ संतुष्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों को न करें

पंडित ज्ञानेश शस्त्री के अनुसार, 13 से 28 सितंबर तक पितृ पक्ष चलेगा, श्राद्ध में दूध, दही, उड़द की दाल से बने पदार्थ ग्रहण किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन 15 दिनों तक लोग खरीदारी से बचें। साथ ही बाल कटवाना, नया मकान और कपड़े खरीदना, विवाह आदि कार्य इन दिनों में अशुभ माने जाते हैं।

पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने के अलावा यमुना में जल तर्पण करने का भी विधान है। इसी आस्था के चलते पहले दिन फतेहाबाद के जनेश्वर घाट पर यमुना में स्नान के बाद कई लोगों ने अपने पितरों का तर्पण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed