फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pipeline ruptured, route divert

वाटर वर्क्स पर पाइप लाइन फटी, रूट डायवर्ट

Thu, 14 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
pipeline ruptured, route divert
मरम्मत में लगेंगे दो दिन, खोदना पड़ रहा 20 फुट गहरा गढ्डा - फोटो : अमर उजाला
जीवनी मंडी जलकल विभाग की 350 एमएम चौड़ी पाइप लाइन वाटर वर्क्स पर लीक हो गई है। लाइन की मरम्मत के लिए कम से कम 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा जाएगा। इससे चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो गई। वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। इससे देर रात तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अचानक लाइन लीक होने से कमला नगर, बल्केश्वर सहित आसपास की कालोनियों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। हजारों लीटर पानी बह गया। जलकल विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक, लाइन को दुरुस्त करने के लिए कम से कम 20 फुट गहरा गड्ढा खोदना पड़ रहा है। जलकल विभाग की जीएम मंजू रानी गुप्ता ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर यातायात बंद करा दिया है। वाहनों को रास्ता बदलकर गुजारा जा रहा है। 
विज्ञापन


मरम्मत में लगेंगे कम से कम दो दिन
जलकल विभाग की जीएम मंजू रानी गुप्ता के मुताबिक, लाइन की मरम्मत में कम से कम दो दिन का वक्त लगेगा। इसके लिए बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार रात 10 बजे तक ट्रैफिक बंद करनी की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकरों से होगी पेयजल सप्लाई
मंजू रानी गुप्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में जनता को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स में टैंकरों लगा दिया गया है।
रामबाग तक लगा जाम
रूट डायवर्ट किए जाने से वाटर वर्क्स पर देर रात तक जाम लगा रहा। वाटर वर्क्स से रामबाग तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रैफिक पुलिस के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों को घंटों मुसीबत का सामना करना पड़ा।


आज रात दस बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट
एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे पर कमला नगर को जल की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन टूट जाने के कारण मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। यह बुधवार रात दस बजे से लागू कर दिया गया है, जोकि गुरुवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा। जीवनी मंडी की ओर से वाटर वर्क्स की ओर वाहन नहीं आएंगे। यमुना किनारा की ओर से आने वाले वाहन वाटर वर्क्स चौराहा न जाकर अंबेडकर पुल, एत्माद्दौला होते हुए रामबाग से जाएंगे। पालीवाल पार्र्क, विजय नगर कालोनी, रिंग रोड की तरफ से कोई भी वाहन जीवनी मंडी की ओर नहीं जाएगा। बेलनगंज से वाटर वर्क्स चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। यह पालीवाल पार्क, विजय नगर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे, जबकि वाटर वर्क्स की ओर से जीवनी मंडी की ओर वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed