फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pipeline Bursts Again Within 12 Hours Residents Struggle Amid Heatwave

आगरा में जल संकट: 12 घंटे में फिर फटी पानी की पाइप लाइन, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग; जानें नया अपडेट

Sat, 23 May 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 10:16 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में मरम्मत के 12 घंटे के भीतर ही पानी की पाइप लाइन फिर फट गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ा। पिछले तीन दिनों से जारी इस संकट से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं और विभागीय लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Pipeline Bursts Again Within 12 Hours Residents Struggle Amid Heatwave
पाइप लाइन से फैलता पानी

विस्तार

आगरा के पुरानी मंडी से ताजमहल जाने वाले मार्ग पर ताजगंज क्षेत्र में महज 12 घंटे के अंदर पानी की पाइप लाइन फिर से फट गई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन इसकी मरम्मत की गई, जिसे रात में चालू किया गया था, लेकिन 12 घंटे के बाद ही फिर से यह फट गई। इससे शाम को ताजगंज में पानी का संकट गहरा गया। तीन दिन से ताजगंज के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी प्रदीप राठौर ने बताया कि मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पाइप लाइन 12 घंटे बाद दोबारा फट गई। लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि यदि जलकल विभाग के कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करते तो लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती। पिछले तीन दिन से लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, डीएम आवास के पीछे मोहनपुरा क्षेत्र में छावनी और नामनेर की ओर बिछी लाइन से मोहनपुरा को जोड़ने के लिए नई लाइन बिछाई गई। पार्षद हर्षित शर्मा ने बताया कि जलकल विभाग के अभियंताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन के बाद मेयर के निर्देश पर बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया था। हमने उन्हें तीन विकल्प बताए थे, जिसमें एक लाइन यहां पहले से बिछी थी, उसे जोड़ने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि शनिवार तक पानी का संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाई की मंडी में मेट्रो के कारण रहा संकट
नाई की मंडी में तीन दिन से पानी का संकट बना हुआ है। यहां गालिबपुरा, हलका मदन, नाई की मंडी, सुभाष पार्क के पीछे, तोपखाना, हवेली कबीर खान में पानी नहीं पहुंचा। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान सुभाष पार्क के पास पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी मरम्मत का काम कराया गया। शुक्रवार को देर रात तक मरम्मत का काम पूरा होने का दावा किया गया, जिसके बाद शनिवार से नाई की मंडी में संकट दूर होने की उम्मीद जताई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed