फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pilgrims bow their heads in Fatehpur Sikri pilgrims return after visiting Ajmer

UP: फतेहपुर सीकरी में जायरीनों ने टेका मत्था, अजमेर से जियारत के बाद लौटते हैं जायरीन; देखें वीडियो

Wed, 08 Jan 2025 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

अजमेर शरीफ के उर्स में शिरकत कर फतेहपुर सीकरी में बड़ी संख्या में जायरीनों की भीड़ उमड़ रही है। यहां वे जायरीन हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में पहुंचकर जियारत कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Pilgrims bow their heads in Fatehpur Sikri pilgrims return after visiting Ajmer
फतेहपुर सीकरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। ये जायरीन अजमेर शरीफ के उर्स में शिरकत कर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन





हर साल अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में जियारत करने वाले जायरीन सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की चौखट पर मत्था टेकने परंपरागत रूप से आते हैं। इसी के चलते बीती रात से ही सैकड़ों की संख्या में जायरीन वाहनों से पहुंचने लगे हैं। जायरीनों के वाहनों को आगरा गेट एवं गुलिस्तान वाहन पार्किंग में पार्क कराया गया। 
विज्ञापन



ठिठुरन भरी सर्दी में भी हजारों की संख्या में जायरीनों ने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में जियारत की। दरगाह प्रबंधन द्वारा जायरीनों को दरगाह का प्रसाद वितरण किया। वहीं पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम के निर्देशन में पालिका प्रशासन द्वारा पेयजल व मार्ग प्रकाश व्यवस्था की गई। यातायात व सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed