फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pilgrimage city will get additional budget, will get development done with 1000 crores

Agra News: तीर्थनगरी को मिलेगा अतिरिक्त बजट, 1000 करोड़ से कराएंगे विकास

Fri, 26 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage city will get additional budget, will get development done with 1000 crores
सोरोंजी (कासगंज)। तीर्थनगरी सोरोंजी नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं 25 सभासदों को डिप्टी कलेक्टर विनोद जोशी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सासंद राजवीर सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी का विकास अब 1000 करोड़ रुपये की धनराशि से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोरोंजी नगरपालिका का जो बजट आएगा उससे अतिरिक्त बजट दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सोरोंजी को तीर्थस्थल का दर्जा देकर विकास शुरू कराया है। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि तीर्थनगरी के लोग लंबे समय से बूढ़ी गंगा की धारा चालू करने की मांग कर रहे हैं, यह मांग प्रदेश शासन के समक्ष पहुंच चुकी है। इस धारा को चालू करने के मार्ग में आने वाली रुकावटें दूर की जाएंगी। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि कासगंज विधान सभा क्षेत्र की जनता ने कासगंज, सोरों, बिलराम तीनों सीट जिताकर मुझ पर व पार्टी पर पूर्ण भरोसा जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि 2024 में जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा को मोदी के नेतृत्व में विजयी बनाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने सभी आंगतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नगरपालिका में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति अपनाने व विकास कार्य पूर्ण पारदर्शिता से कराने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य दुबे व मनोज भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अनिल तिवारी, मुन्ने खां, आकाश महेरे, अनिल दुबे, राजेंद्र तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी, बृजेश उपाध्याय, सनी अग्रवाल, विकास निर्भय, गोविंद महेरे, अनुज गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन सभासदों ने ली शपथ
सोरोंजी। सभासदन नीतेश पचौरी, अतुल महेरे, अनुभव निर्भयि, युवराज सिंह, पवनेश सक्सेना, विजय गोस्वामी, विष्णुकांत, रवि दुबे, अतुल तिवारी, विनीता तिवारी, मीना, कौशर बेगम, मीनू, सोनी देवी, विमलेश कुमारी, बबली, इकरार, शंकर, रेशमा, सत्यवीर, जयपाल , मेहरुद्दीन, रामसनेही, सुनीता देवी, आरती ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्ति वाचन ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया
सोरोंजी। शपथ से पूर्व नवनिर्वाचित चेयरमैन ने रामेश्वर दयाल महेरे मंच पर भगवान वराह की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इसके बाद आचार्य ऋषभ वशिष्ठ के नेतृत्व में पांच ब्राह्मण बालकों की ओर से संस्कृत में किए जा रहे स्वस्ति वाचन किया। शपथ ग्रहण के बाद रामेश्वर दयाल महेरे ने भगवान वराह व गंगा मैया के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed