फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pilgrimage city echoing with the cheers of Bam-Bam Bhole

Agra News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही तीर्थनगरी

Thu, 25 Jul 2024 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Pilgrimage city echoing with the cheers of Bam-Bam Bhole
सोरोंजी। श्रावण मास में तीर्थनगरी में कांवड़ मेले में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार को तीर्थनगरी में कासगंज गेट, बस स्टैंड, चंदन चौक, लहरा घाट पर सजी कांवड़ की दुकानों से कांवड़िये कांवड़ और उसे सजाने का सामान खरीदते देखे जा रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश के कांवड़िये तीर्थनगरी पहुंचे। गंगा स्नान के बाद कांवड़ियों ने अपने आगमन की सूचना पुरोहितों की बहियों में दर्ज कराकर उन्हें दक्षिणा दी। लहरा घाट पहुंचकर कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ें सजाकर पवित्र गंगाजल से भरी गंगाजली उनमें रखकर तीर्थनगरी के प्राचीन शिवालय लहरेश्वर, योगेश्वर, सोमेश्वर में मत्था टेक कर अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरू व कांवड़ में बंधी घंटी की मधुर आवाज व भोला तेरी बम के जयकारों से वर्तमान में तीर्थनगरी का माहौल पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed