{"_id":"5dea99758ebc3e1ba85b1678","slug":"pickup-theft-mainpuri-news-agr418824394","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी सवार पिकअप चोर सीसीटीवी में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी सवार पिकअप चोर सीसीटीवी में हुआ कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। सफारी में सवार ेहोकर आने वाला एक चोर पिकअप चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। क्षेत्र में वाहन चोरों का ये गैंग काफी समय से सक्रिय है। बीते एक माह में तीन वाहन चोरी हो चुके हैं।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला निवासी विजय शर्मा कांच का कारोबार करते हैं। माल लाने ले जाने के लिए पिकअप ले रखी है। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे पिकअप माल लेकर वापस लौटी थी। उनके पुत्र रवि ने एक ट्रैक्टर एजेंसी के बाहर पिकअप को खड़ा कर दिया था। शुक्रवार की सुबह पिकअप वहां से चोरी हो गई।
एजेंसी पर लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे गए तो सफारी से आया एक चोर पिकअप चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो चुका था। पीड़ित की ओर से फुटेज व तहरीर थाने में दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरों का गैंग सक्रिय है। कई वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकीं हैं। 30 नवंबर की रात जीटी रोड ब्लॉक गेट के पास निवास कर रहे रामू गौर की कार चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
करीब 20 दिन पूर्व घटनास्थल से 200 कदम की दूरी पर सोनू की डीसीएम चोरी हो गई थी। इसके अलावा क्षेत्र से आए दिन बाइक चोरी हो रहीं हैं। इनके बारे में भी कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
चोरों का लगाया जा रहा है पता
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। साथी चोरों का भी पता लगाया जाएगा।
जसवीर सिंह सिरोही, इंस्पेक्टर बेवर