फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Physically Assaulted with ten year old girl in hariparwat police station

अंकल! मैं तो आपकी बात मानती हूं...मुझे छोड़ दो, नहीं पिघला दरिंदे का दिल, बच्ची से किया दुष्कर्म

Wed, 25 Dec 2019 12:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Physically Assaulted with ten year old girl in hariparwat police   station
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो) - फोटो : Social media
एत्माद्दौला में मनोरोगी युवती से दरिंदगी के अगले ही दिन सोमवार को हरीपर्वत क्षेत्र में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हो गई। आरोप पड़ोस में रहने वाले अनिकेश (20) पर है। वह शहद फैक्टरी में मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह नशेड़ी है। दरिंदगी से पहले शराब पीकर आया था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


घटना शाम चार बजे हुई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अनिकेश उधर से गुजरा। उसने दस रुपये देकर बच्ची से गुटखा मंगाया। बच्ची लेकर आ गई तो बोला कि घर चलो। वह गुटखा देने के लिए घर चली गई। उसे घर की छत पर ले गया।
विज्ञापन


वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। एफआईआर में बताया गया है कि वह चीखी तो उसका मुंह दबा दिया। दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची को धमकी दी कि अगर घर जाकर बताया तो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्ची रोती हुई घर पहुंची। उसे तेज दर्द हो रहा था। मां ने पूछा तो पहले तो यही कहा कि वह कुछ नहीं बताएगी, अंकल जान से मार देंगे। इसके बाद मां ने कहा कि वह किसी से नहीं कहेगी, उसे बता दे। तब बच्ची ने जानकारी दी। इसके बाद हरीपर्वत थाना में तहरीर दी गई।

पुलिस अनिकेश के घर पहुंची तो वह भाग चुका था। रात में जैसे ही वापस आया, वैसे ही उसे पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।

मां ने दिया आरोपी युवक का साथ
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान जब बच्ची की चीख निकली तो अनिकेश की मां छत पर पहुंच गई थी। उसे पता चल गया था कि बेटा बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। वह वापस आ गई। जब बच्ची रोती हुई चली गई तो मां ने अनिकेश से कहा कि वह भाग जाए, वरना पुलिस पकड़ लेगी।

 

इंस्पेक्टर ने बताया कि अनिकेश ने पूछताछ में इसकी जानकारी दी है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। उधर, इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। वे थाने पर इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने कहा कि अनिकेश को उन्हें सौंप दिया जाए, ताकि उसे सजा दे सकें।

अंकल ! आप ऐसा क्यों कर रहे हो? मैं तो हमेशा आपकी बात मानती हूं, आपने गुटखा मंगाया तो मैंने लाकर दिया, प्लीज मुझे जाने दो... बच्ची ने बताया कि उसने अनिकेश के सामने हाथ भी जोड़े। वह उसे जैसे ही छत पर ले गया, वैसे ही उसे डर लगने लगा था। उसने अनिकेश से कई बार कहा कि उसे जाने दे लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed