{"_id":"6781efc430017e2e7807ef71","slug":"physical-exploitation-by-showing-the-dream-of-marriage-unknown-call-ruined-life-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्यार के ऐसे जाल में फंसी युवती...शादी का सपना दिखाकर शारीरिक शोषण, अनजान कॉल ने बर्बाद की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्यार के ऐसे जाल में फंसी युवती...शादी का सपना दिखाकर शारीरिक शोषण, अनजान कॉल ने बर्बाद की जिंदगी
Sat, 11 Jan 2025 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:55 AM IST
सार
युवती अनजान कॉल पर बात करते-करते कैफे संचालक को दिल दे बैठी। एक दिन उसने कैफे में बुलाया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी ने शारीरिक शोषण किया। वो गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के आवास विकास काॅलोनी में कैफे संचालक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। गर्भपात भी कराया। शादी की कहने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने जगदीशपुरा थाने में कैफे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अनजान नंबर से आई थी कॉल
सिकंदरा क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। एक युवक ने उससे बात करने की कोशिश की। उन्होंने काॅल काट दी। युवक लगातार काॅल करता रहा। दो सप्ताह बाद बातचीत होने लगी। युवक ने अपना नाम अशोक बघेल बताया। कहा कि वह ब्लैक हार्ट कैफे, सेक्टर 12 का मालिक है।

बहाने से बुलाया कैफे पर
युवती ने बताया कि छह सितंबर 2024 को अशोक बघेल ने उसे अपने कैफे पर बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वो बेसुध हो गई। इसके बाद अशोक ने शारीरिक शोषण किया। आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली।

गर्भवती हो गई पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि हाेश आने पर उसने पुलिस में शिकायत करने को कहा तो अशोक शादी की कहने लगा। शारीरिक शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने के बाद दवा देकर गर्भपात करा दिया। उसने शादी के लिए कहा तो इन्कार कर दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया।

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केके नगर सिकंदरा के रहने वाले आरोपी अशोक बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।