फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus

एकादशी पर फूल बंगले में नहीं विराजे ठाकुर बांकेबिहारी, कोरोना के कारण टूटी वर्षों पुरानी परंपरा

Sun, 05 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus
बांकेबिहारी मंदिर में सजा फूल बंगला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
चैत्र माह की एकादशी पर वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी बिना फूल बंगले के ही रहे। न तो ठाकुर जी गर्भगृह से निकले और न ही फूल बंगला सजाया गया। न्यायालय ने भी फूल बंगला सजने संबंधी निर्णय सशर्त गोस्वामीगणों के स्वविवेक पर ही छोड़ दिया। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार गोस्वामीगणों ने एकादशी पर फूल बंगला नहीं सजाया। वर्षों पुरानी यह परंपरा कोरोना वायरस के कारण शनिवार को टूट गई। 
विज्ञापन

Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus
फूल बंगला - फोटो : अमर उजाला
प्रतिवर्ष एकादशी से ठाकुर बांकेबिहारी जी के फूल बंगले प्रारंभ हो जाते थे। एकादशी पर ठाकुर जी गर्भगृह से बाहर आते थे। गोस्वामीगणों द्वारा बाहर ही ठाकुर जी की शृंगार आरती से लेकर शयन आरती की जाती थी, लेकिन इन दिनों कोरोना वायरस के कारण मंदिर को आमजन के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में सेवा करने वाले सिर्फ चार-पांच गोस्वामीगणों का ही प्रवेश हो रहा है। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनेश शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इन्हीं संसाधनों में फूल बंगला संबंधी निर्णय गोस्वामीगणों पर छोड़ दिया है। शयनकालीन सेवायत सुरेश चंद गोस्वामी ने बताया कि कोरोना के कारण उनके पास संसाधन नहीं हैं, जिससे फूल बंगला सजाए जा सकें। 
विज्ञापन

Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus
फूल बंगला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एक फूल बंगला में लगते हैं करीब 700 किलो फूल  
प्रतिवर्ष सजने वाले फूल बंगले में एक बार में करीब 700 किलो फूलों की आवश्यकता होती है। यह फूल स्थानीय बगीचों से बहुत कम लिए जाते हैं। अधिकांश फूल दिल्ली आदि स्थान से आते थे। इसके अलावा फूल मिलने के बाद बंगला तैयार करने में करीब 15-20 मजदूर चाहिए। कोरोना की बंदिशों के चलते यह सब संभव नहीं हो पा रहा है।   

Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus
निधिवन में संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी की समाधि - फोटो : अमर उजाला
स्वामी श्री हरिदास जी की समाधि पर भी नहीं आए फूल 
निधिवन राज स्थित संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी की समाधि पर भी एकादशी के पहले दिन फूलों का शृंगार नहीं हो सका। एकादशी पर सेवायत विक्की गोस्वामी ने सजावटी फूल तथा पत्तियों से सजावट कराई। उन्होंने बताया कि निधिवन राज मंदिर में कोरोना के कारण फूल तथा कारीगर नहीं आ पाएंगे। न्यायालय के आदेश के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। 

Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus
परिक्रमा मार्ग - फोटो : अमर उजाला
न लगी परिक्रमा और न ही हुआ यमुना स्नान
एकादशी के दिन न तो वृंदावन की परिक्रमा ही लगी और न ही यमुना स्नान हो सका। कुछ श्रद्धालु सुबह-सुबह परिक्रमा करने के उद्देश्य से परिक्रमा मार्ग में गए भी तो पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को परिक्रमा नहीं करने दी।

Phool Bangla Did Not Make In Banke Bihari Temple Vrindavan on Ekadashi Due To Coronavirus
फूल बंगला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
केवल हवेली के बगीचों की फूलों से ही होगा ठाकुर जी का शृंगार
इन दिनों ठाकुर बांकेबिहारी जी के निज बगीचे यानि हवेली स्थित बगीचे के फूलों से ही ठाकुर जी की फूल सेवा होगी। यह जानकारी देते हुए सेवायत नितिन सांवरिया गोस्वामी ने बताया कि इन फूलों से ठाकुर बांकेबिहारी जी, श्री राधा रानी जी तथा स्वामी हरिदास जी की माला तथा बिहारी जी के कुंडल तैयार होते हैं। यह सब सेवा ठाकुर जी के शृंगार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed