फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PhD Craze at Ambedkar University: 4000 Applications for 1200 Seats Major Change in Part-Time Rules

UP: पीएचडी की 1200 सीटें, चार हजार आए आवेदन; पार्ट टाइम नियम में किया गया बड़ा बदलाव

Wed, 15 Apr 2026 08:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 08:39 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी 2026 के लिए 1200 सीटों पर करीब 4000 आवेदन आए हैं, जिससे छात्रों का जबरदस्त रुझान दिख रहा है। साथ ही पार्ट टाइम पीएचडी के नियमों में बदलाव कर अब सभी अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है और सुपरवाइजर की संख्या भी बढ़ाई गई है।
 

विज्ञापन
PhD Craze at Ambedkar University: 4000 Applications for 1200 Seats Major Change in Part-Time Rules
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी सत्र 2026 के लिए इस बार छात्रों का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। करीब 1200 सीटों के मुकाबले तीन गुना अधिक लगभग 4000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही विवि की ओर से अब सुपरवाइजर के लिए भी आवेदन खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शोध के प्रति युवाओं के रुझान के कारण विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे है। सबसे खास बात यह कि अब कोई भी छात्र पार्ट टाइम भी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकता है। डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि छात्रों के रुझान को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी। जिसे बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दिया गया है। छात्र 25 अप्रैल तक हार्ड कॉपी को जमा कर सकेंगे। वहीं 24 मई को इसकी परीक्षा प्रस्तावित है। साथ ही, शोध कार्य को बेहतर दिशा देने के लिए सुपरवाइजर्स (रिसर्च गाइड) की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। 350 से बढ़ाकर 450 सुपरवाइजर कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

पार्ट टाइम पीएचडी से बड़ी राहत
विश्वविद्यालय ने पार्ट टाइम पीएचडी को लेकर नियमों में बदलाव करते हुए अब गैर-नौकरीपेशा अभ्यर्थियों को भी इसमें प्रवेश की अनुमति दे दी है। पहले यह सुविधा केवल नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों तक सीमित थी। अब सभी लोग चाहे वो उद्यमी हों या किन्हीं अन्य कारणों से पीएचडी करने से वंचित रह गए थे, उनके लिए फायदा है।

सुपरवाइजर के लिए करें आवेदन
सुपरवाइजर के लिए भी आवेदन प्रक्रिया खोल दी गई है। डीन रिसर्च ने बताया कि पूर्व में अक्तूबर में आवेदन प्रक्रिया खोली गई थी। चूंकि, हाल ही में ट्रांसफर के जरिए कई सुपरवाइजर नियुक्त हुए हैं तो उनको भी आवेदन का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed