फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharmacy exams from December 3, approval received

Agra News: फार्मेसी की परीक्षाएं 3 दिसंबर से, मिल गया अप्रूवल

Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pharmacy exams from December 3, approval received

विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अंर्तगत संचालित आवासीय परिसर छलेसर कैंपस में फार्मेसी की सेमेस्टर के मुख्य और पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं 3 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। इसमें बी.फार्मा के प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर, तथा एम.फार्मा के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं तिथि-वार निर्धारित की गई हैं।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। अब फार्मेसी की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अन्य आवासीय परिसरों के परीक्षा कार्यक्रम भी अप्रूवल के लिए भेजे जा चुके हैं। जैसे ही वहां से अनुमोदन प्राप्त होगा, उन परिसरों की डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग के हेड डॉ. रवि शेखर ने बताया कि डेटशीट अप्रूवल के लिए भेज दी गई थी। एम.फार्मा के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। पहला पेपर तीनों विभागों (फार्मास्यूटिक्स, फार्माकेमिस्ट्री, फार्माकॉग्नोसी) का एक समान रहेगा। परीक्षाएं 17 दिसंबर तक चलेंगी। वहीं, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी। आगामी दिनाें में एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी फार्मा का परीक्षा कार्यक्रम
प्रथम सेमेस्टर

तिथि
दिन
पेपर

03 दिसंबर- मानव शरीर रचना एवं शरीर क्रिया विज्ञान-I
05 दिसंबर- फार्मास्युटिकल विश्लेषण-I
08 दिसंबर- फार्मास्युटिक्स-I
10 दिसंबर- फार्मास्युटिकल आर्गेनिक केमिस्ट्री
12 दिसंबर- कम्युनिकेशन स्किल
13 दिसंबर- रिमेडियल बॉयोलॉजी / गणित


तृतीय सेमेस्टर

04 दिसंबर- फार्मास्युटिकल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री-II
06 दिसंबर- भौतिक फार्मास्युटिक्स-I
09 दिसंबर- फार्मास्युटिकल माइक्रोबायोलॉजी
11 दिसंबर- फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग


पंचम सेमेस्टर
13 दिसंबर- औषधीय रसायन-II
16 दिसंबर- औद्योगिक फार्मेसी-I
18 दिसंबर- फार्माकोलॉजी-II
20 दिसंबर- फार्माकोग्नोसी एवं फाइटोकैमिस्ट्री-II
23 दिसंबर- फार्मास्यूटीकल जूरिसप्रूडेंस

सप्तम सेमेस्टर
15 दिसंबर- औषधि विश्लेषण की यांत्रिक विधियां
17 दिसंबर- औद्योगिक फार्मेसी-II
19 दिसंबर- फार्मेसी प्रैक्टिस
22 दिसंबर- नवीन औषधि वितरण प्रणाली
13 दिसंबर से एमफार्मा की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed