फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharmacy Courses Evaluation Completed at DBRAU, Results to Be Declared Soon

Agra University: फार्मेसी पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन पूरा, इंतजार हुआ खत्म; जल्द जारी होंगे परिणाम

Tue, 10 Feb 2026 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Feb 2026 09:58 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने फार्मेसी पाठ्यक्रमों  की करीब 20000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली है। अब जल्द ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Pharmacy Courses Evaluation Completed at DBRAU, Results to Be Declared Soon
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। करीब 30,000 में से 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन


छलेसर कैंपस, जहां फार्मेसी से जुड़े पाठ्यक्रम संचालित होते हैं, वहां मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। खंदारी में सभी आवासीय संस्थाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य के समन्वयक प्रो. एसके जैन ने बताया कि छलेसर कैंपस में संचालित फार्मेसी के सभी पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। उनके परिणाम तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अन्य आवासीय संस्थानों में संचालित एमबीए, बीपीएड सहित कई अन्य पाठ्यक्रमों की जांच भी पूरी हो चुकी है। कुछ पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनका मूल्यांकन अंतिम चरण में है और उन्हें भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य पूर्ण होते ही शेष पाठ्यक्रमों के परिणाम भी क्रमवार जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएड की परीक्षाएं 17 से
 डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से एमएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं लिखित आधार पर आयोजित होंगी, ओएमआर प्रणाली नहीं होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 17 से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेंगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज के एमएड परीक्षार्थियों की परीक्षाएं आरबीएस कॉलेज, आगरा में आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed