{"_id":"6ab6bebfcb8b301dfe0131a4","slug":"pharmacists-are-the-backbone-of-healthcare-services-agra-news-c-421-1-sagr1004-17957-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं फार्मासिस्ट
विज्ञापन
World Pharmacist Day celebrated at Saiyan CHC.
बाह/सैंया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना थीम पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस दाैरान फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ करार दिया गया। फार्मासिस्टों ने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।
बाह सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेआर गौतम ने कहा चिकित्सक के बाद मरीज सबसे ज्यादा भरोसा फार्मासिस्ट पर करता है। बीसीपीएम धीरज सविता ने बताया यह दिन स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल में फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने फार्मासिस्टों के हितों, भविष्य की चुनौतियों और उनकी भूमिका पर विस्तार चर्चा की। फार्मासिस्टों ने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. कृष्णा कुमार, डॉ. अमन दिवाकर, डॉ. राज प्रताप, फार्मासिस्ट सौरभ पाल, कृष्णा शर्मा, रितिका, वासू दीक्षित, रवि ठाकुर, ऋषभ, रवि शंकर आदि रहे।
इधर सैंया सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी डॉ. अतुल भारती ने कहा सही दवा के चयन में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका होती है। इस दाैरान चीफ फार्मासिस्ट सुनील तिवारी, सतीश चंद, देवेंद्र श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, प्रमोद कुशवाहा, निशांत उपाध्याय, सौरभ, सचिन राजपूत आदि मौजूद रहे।