फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PF-tax target schools, hospitals

पीएफ-आयकर के निशाने पर स्कूल, हास्पिटल

Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
PF-tax target schools, hospitals
i आयकर विभाग 30 सितंबर से पहले और तेज करेगा सर्वे
शहर के चार चिकित्सकों पर सर्वे के बाद आयकर विभाग के निशाने पर हास्पिटल और चिकित्सा क्षेत्र आ गया है। बीते साल भी टारगेट पूरा करने के दौरान चिकित्सकों के पास से ही सबसे ज्यादा अघोषित आय मिली थी। जूता कारोबारियों, सराफा व्यापारियों के बाद सबसे ज्यादा सरेंडर चिकित्सकों ने ही किए थे। रीयल एस्टेट की मंदी और जूता निर्यात में आई कमी के बाद आयकर विभाग चिकित्सकों को टारगेट पर ले चुका है। आय घोषणा योजना की मियाद से पहले चिकित्सकों पर सर्वे और तेज हो सकते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को ट्रांस यमुना कालोनी और कमला नगर में चार चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर आयकर सर्वे किए गए। ट्रांसयमुना कालोनी के कृष्णा हास्पिटल और गोयल हास्पिटल तथा कमला नगर में अग्रवाल हास्पिटल और ओजस हास्पिटल ने सर्वे खत्म होने पर आठ करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। विभाग के अफसरों का मानना है कि 30 सितंबर तक अगर अघोषित आय सामने नहीं लाई गई तो बीते सालों की तरह ताबड़तोड़ छापे डाले जाएंगे। ब्यौरा जुटाया है। आयकर रिटर्न भी चेक किया जाएगा। 
विज्ञापन



कैटरिंग, होटल पर पीएफ की नजर
आगरा। हर कर्मचारी का भविष्य निधि खाता खुलवाने की मुहिम में जुटे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के निशाने पर शहर के ऐसे होटल, हास्पिटल और स्कूल हैं, जहां कर्मचारी तो सैकड़ों की तादात में हैं, लेकिन उन्हें पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा। दैनिक वेतनभोगियों से लेकर ड्राइवर, सफाईकर्मी तक का ब्यौरा ऐसे प्रतिष्ठान छिपा रहे हैं। पीएफ रीजनल कमिश्नर विश्वजीत सागर के मुताबिक शहर के कई पंचतारा होटल ऐसे हैं जो वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर चर्चित हैं, लेकिन यहां कैटरिंग के लिए आए कर्मचारी और दैनिक वेतनभोगियों को भविष्य निधि का फायदा नहीं दिया जा रहा। ईपीएफओ पर ऐसे प्रतिष्ठानों का ब्यौरा पहुंच चुका है। इसी महीने स्कूलों और होटलों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed