फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol leakage from wagon of goods train at mathura railway station

मथुरा जंक्शन पर बड़ी लापरवाही, मालगाड़ी से चार घंटे तक रिसता रहा पेट्रोल, अफसर रहे बेखबर

Sat, 26 May 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 May 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Petrol leakage from wagon of goods train at mathura railway   station
चार घंटे तक रिसता रहा तेल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। यहां खड़ी मालगाड़ी के वैगन से चार घंटे तक पेट्रोल का रिसाव होता रहा। शिकायत के बाद रेल कर्मचारी मालगाड़ी को यार्ड में ले गए और रिसाव बंद किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे रिफाइनरी से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर मालगाड़ी प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। लाइन क्लियर नहीं मिलने पर उसे वहीं खड़ा करा दिया गया। 
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ यात्रियों की नजर मालगाड़ी के उस वैगन पर पड़ी जिस पर पेट्रोल लिखा था। उसके नीचे से पेट्रोल तेजी से रिसकर लाइन पर फैल रहा था। पेट्रोल को इस तरह रिसता देख यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। बावजूद इसके अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। करीब 12 बजे रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे।

इसके बाद मालगाड़ी को पीछे कर प्लेटफार्म संख्या तीन पर ले गए। यहां तेल के रिसाव को बंद किया गया। इसके बाद ही मालगाड़ी आगे रवाना हो सकी।  

मालगाड़ी के वैगन से तेल रिसाव बड़े हादसा का सबब बन सकता था, लेकिन रेलवे के अधिकारी इससे बेखबर रहे। चार घंटे तक प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री लोगों को सचेत करते रहे।        
  
स्टेशन मैनेजर केल मीना ने बताया कि मालगाड़ी से तेल रिसाव की सूचना मिली थी। सी एंड डब्लू विभाग के कर्मचारी उसे तीन नंबर प्लेटफार्म पर ले गए और रिसाव को बंद कर मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed