फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol and diesel were being sold without license

Agra News: बिना लाइसेंस बेचा जा रहा था पेट्रोल-डीजल

Wed, 21 Aug 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel were being sold without license
कासगंज। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने सहावर नगरिया मार्ग पर परमार फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस के पेट्रोल-डीजल की बिक्री हो रही थी। इस दौरान वहां दो युवक काम करते हुए मिले। पूर्ति निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सहावर क्षेत्र के सहावर-नगरिया मार्ग पर गत दिनों जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कासगंज उदयराज व पूर्ति निरीक्षक सहावर भारत साधियान निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में परमार फिलिंग स्टेशन पूरनपुर का बोर्ड लगा देखा। यहां काम कर रहे दो युवक अरविंद सिंह निवासी गांव पूरनपुर थाना सहावर और वीरपाल निवासी गांव प्रतापपुर अमांपुर मिले। इनमें से अरविंद ने पूर्ति विभाग की टीम को बताया कि मेरे पास लाइसेंस है, लेकिन किसका है, इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि मेरे टैंक में इस समय 225 लीटर पेट्रोल व 200 लीटर डीजल अवशेष है। वीरपाल तेल भरने का काम करता है। पूर्ति निरीक्षक भारत साधियान ने दोनों युवकों के खिलाफ बिना लाइसेंस डीजल व पेट्रोल की कालाबाजारी कर अनुचित लाभ कमाने के आरोप में थाना सहावर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रवेश राणा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed