फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person who fired near Taj Mahal is mentally ill question is how did he get arms license

UP: ताजमहल के पास जिसने की फायरिंग, वो है मानसिक रोगी...सवाल ये है कि कैसे बन गया शस्त्र लाइसेंस

Tue, 01 Jul 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 09:33 AM IST
सार

ताजमहल की पार्किंग के पास फायरिंग करने वाला एलआईसी एजेंट मानसिक रोगी है। मानसिक रोगी का शस्त्र लाइसेंस कैसे बन गया, ये बड़ा सवाल है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट भेजेगी। 
 

विज्ञापन
person who fired near Taj Mahal is mentally ill question is how did he get arms license
आरोपी की कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आजमगढ़ के पंकज कुमार सिंह के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। वह पेशे से एलआईसी एजेंट है। उसका शस्त्र लाइसेंस 2021 में आजमगढ़ से बना है, जबकि लखनऊ स्थित नूर मंजिल साइकेट्रिक सेंटर में उसका वर्ष 2003 से इलाज चल रहा है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि उसके लाइसेंस के संबंध में आगरा पुलिस रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: रिंग रोड पर बड़ा खतरा...हाइटेंशन लाइन इतनी नीचे, गुजरने में भी लगेगा डर
विज्ञापन




 

पुलिस ने बताया कि उसका इलाज भाई लखनऊ में कराता था। इसलिए वह सीधा वहीं पहुंच गया। पुलिस ने उसके इलाज का पर्चा जारी किया है, वह दिसंबर 2003 का है। वहीं पुलिस के अनुसार उसका शस्त्र लाइसेंस 2021 में जारी किया गया है। सवाल उठता है कि जब उसका इतने लंबे समय से मनोरोग का इलाज चल रहा था तो शस्त्र लाइसेंस कैसे बन गया? इस संबंध में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के संबंध में अपनी रिपोर्ट आगरा पुलिस आजमगढ़ भेजेगी।

ये भी पढ़ें -   UP: डुप्लीकेट चाबी से खोला कमरे का दरवाजा...नजारा देख उड़े युवक के होश, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
 

परिवार के साथ निकला था पंकज
एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि पंकज अपने पत्नी, बच्चों सहित 6 लोगों के साथ कार से भ्रमण करने निकला था। प्रयागराज से मथुरा, गोवर्धन भ्रमण किया। गोवर्धन में अपने परिवारीजन से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद वह परिजन को गोवर्धन में छोड़कर टैक्सी करके आगरा पहुंच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed