फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Permanent recognition will be given only to the colleges which conduct the examination without copying

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: नकल विहीन परीक्षा कराने वाले कॉलेजों को ही दी जाएगी स्थायी मान्यता

Sun, 01 Aug 2021 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 02:18 AM IST
सार

नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी कुलपति ने लिया निर्णय

विज्ञापन
Permanent recognition will be given only to the colleges which conduct the examination without copying
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार मित्तल की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के नियमानुसार आवेदन करने वाले उन्हीं कॉलेजों को स्थायी मान्यता दी जाएगी, जो नकल विहीन परीक्षाएं करा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रो. आलोक कुमार राय के मुताबिक स्थायी मान्यता के लिए आवेदन करते समय कॉलेजों को एक प्रमाणपत्र देना होता है, इसमें बताना होता हैै कि गत तीन वर्षों की मुख्य परीक्षाएं उनके यहां नकल विहीन संपन्न हुई हैं। यह प्रमाणपत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों की ओर से प्रमाणित किया जाता है।
विज्ञापन


प्रमाणपत्र का सत्यापन उड़नदस्तों की ओर से दी जा रही रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। यदि कोई कॉलेज में नकल में शामिल होने के बाद भी स्थायी मान्यता के लिए आवेदन करता है तो उसे मान्यता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता निरस्त भी की जाएगी
प्रभारी कुलपति के मुताबिक जिन कॉलेजों को पहले से स्थायी मान्यता प्राप्त है, उनके यहां नकल पाई जाने पर नियमानुसार मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed