{"_id":"690bb987f51093d16a09c40e","slug":"perfume-zardozi-and-patchhikari-were-the-attractions-in-the-exhibition-agra-news-c-364-1-ag11007-120787-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इत्र, जरदोजी और पच्चीकारी प्रदर्शनी में रहे आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इत्र, जरदोजी और पच्चीकारी प्रदर्शनी में रहे आकर्षण
विज्ञापन
क्वीन एंप्रेस मैरी लाइब्रेरी, सदर बाजार में प्रदर्शनी देखते असिस्टेंट डायरेक्टर (हस्तशिल्प) रंज
- फोटो : vibhag
आगरा। सदर बाजार स्थित क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी में दस दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को किया गया। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), हस्तशिल्प सेवा केंद्र आगरा और आगरा जरी जरदोजी वर्क प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में देश के 20 हस्तशिल्पी अपने प्रमुख उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें कन्नौज के इत्र एवं लेदर बॉटल के लिए प्रसिद्ध स्टेट अवॉर्डी मो. मुर्सलीन, तारकशी कला के लिए स्टेट अवॉर्डी रामशंकर तथा स्टोन कार्विंग में स्टेट अवॉर्ड प्राप्त राजकुमारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ये हैं प्रमुख आकर्षण केंद्र
प्रदर्शनी में सांझी कला, तारकशी, हाथ थप्पा छपाई, टाई एंड डाई, मधुबनी पेंटिंग, गोंड आर्ट, स्टोन कार्विंग, घास-पत्तियों से निर्मित उपयोगी वस्तुएं, संगमरमर पच्चीकारी, जरी-जरदोजी के साथ असम की रेशम साड़ियां, वाराणसी की बनारसी साड़ियां, हरिद्वार के शॉल व जैकेट, एटा की हैंड ब्लॉक पेंटिंग व ज्वैलरी और कन्नौज की अगरबत्तियां प्रमुख आकर्षण हैं। मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विभाग के सहायक निदेशक रंजीत कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी 10 दिनों तक चलेगी। यहां स्थानीय शिल्पकारों के हस्तनिर्मित उत्पाद भी खरीद सकेंगे। इस दौरान सुमित शर्मा, प्रमित शर्मा, शालिनी शर्मा, आशा देवी, दिव्या सिंह और धीरज कुमार उपस्थित रहे।