फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People will get tank water supply in seven new wards.

Agra News: सात नए वार्ड में लोगों को मिलेगी टंकी के पानी की आपूर्ति

Sat, 31 Aug 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
People will get tank water supply in seven new wards.
नगर पालिका भवन
मैनपुरी। नगर पालिका के सात नए वार्ड में लोगों को टंकी के पानी की आपूर्ति मिलेगी। नगर पालिका इन वार्ड में 2.15 करोड़ की लागत से पाइन लाइन बिछाएगी। पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर पालिका के टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद एक महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका में इस समय 32 वार्ड हैं। इनमें से 25 पुराने वार्ड हैं। देहात के इलाकों को जोड़कर सात नए वार्ड बनाए गए हैं। सात नए वार्ड में शीतलाधाम, संसारपुर, धारऊ, मधाऊ, खरपरी, रामलीला मैदान, नगला निरंजन वार्ड शामिल हैं। इन वार्ड में टंकी के पानी की आपूर्ति नहीं है। पानी के लिए हैंंडपंप और सबमर्सिबल ही सहारा हैं। नए वार्ड में अधिकांश हैंडपंप या तो खराब हैं अथवा गंदा पानी दे रहे हैं। नए वार्ड में लोग पानी के लिए परेशान होते हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सात नए वार्ड में टंकी के पानी की आपूर्ति देने का निर्णय लिया गया है। घरों तक टंकी का पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का भी प्रस्ताव पास हुआ है। नगर पालिका ने पाइप लाइन बिछाने के लिए 2.15 करोड़ का बजट तय किया है। पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम पूरा कराने के लिए एक महीने का समय तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर घर स्वच्छ जल नगर पालिका की प्राथमिकता है। टंकी के पानी की आपूर्ति के लिए 2.05 करोड़ का बजट तय हुआ है। टेंडर होने के बाद एक महीने में का पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

संगीता गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed