{"_id":"662e84e541be68e3cc0cc434","slug":"people-upset-due-to-lack-of-direct-bus-service-to-prayagraj-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-116610-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से लोग परेशान
Sun, 28 Apr 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रयागराज तक जाने के लिए मैनपुरी से सीधी बस सेवा नहीं है। प्रयागराज तक जाना हो तो इटावा अथवा कानपुर होकर जाना पड़ता है। प्रयागराज में उच्च न्यायालय तथा माध्यमिक शिक्षा का कार्यालय होने के कारण रोजाना लोग सफर करते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से प्रयागराज जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मैनपुरी से प्रयागराज तक का सफर आसान नहीं है। अगर प्रयागराज जाना है तो इटावा अथवा कानपुर जाना पड़ता है। इटावा और कानपुर से ट्रेन का सफर करना पड़ता है। कानपुर से रोडवेज बस से भी प्रयागराज तक जाने की सुविधा है। प्रयागराज में उच्च न्यायालय होने के कारण मुकदमों में पैरवी करने के लिए लोग रोजाना प्रयागराज तक का सफर करते हैं। प्रयागराज में ही बार काउंसिल का कार्यालय होने के कारण वकील भी अक्सर प्रयागराज जाते रहते हैं। माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा चयन आयोग का कार्यालय भी प्रयागराज में होने के कारण शिक्षा विभाग से जुड़े लोग भी अक्सर प्रयागराज तक आते जाते हैं। मैनपुरी डिपो से रोजाना एक बस का संचालन लखनऊ तथा तीन बसों का संचालन कानपुर तक किया जाता है।