Firozabad: टूंडला में भीषण गर्मी में नहीं मिला पानी, तो नगर पालिका पहुंच गए लोग, जमकर किया हंगामा
भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ का घेराव कर लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। पानी की शीघ्र आपूर्ती देने के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को पेयजल की समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पानी की मांग को लेकर पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
जमकर किया हंगामा
नगर पालिका के वार्ड संख्या सात मोहल्ला कच्चा टूंडला में पेयजल समस्यसा से जूझ रहे लोग सोमवार दोपहर 12 बजे एकत्रित होकर नगर पालिका कार्यालय जा पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या को लेकर परेशानी बताते हुए ईओ मुकेश कुमार का घेराव किया तथा जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
एक माह से पेयजल संकट
भीषण गर्मी में पिछले एक माह से पेयजल के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका कार्यालय पर हंगामे की आवाज सुनकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार भी बाहर आए और उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें जल्द ही पेयजल की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिस पर आक्रोशित लोग शांत हुए।
इसलिए हो रही समस्या
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नगर में वोल्टेज कम होने एवं जलस्तर नीचे जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हुई है। अगले दो दिनों में खत्म समस्या का समाधान करके मोहल्लेवासियों को पानी मुहैया करा दिया जाएगा।