फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People struggling with lack of buses

बसों की कमी से जूझते रहे लोग

Sat, 06 Nov 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
People struggling with lack of buses
रोडवेज बस स्टैंड पर बस में चढ़ती सबारियां - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रोडवेज के तमाम दावों के बीच भाई दूज पर शनिवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसों का संकट गहरा गया। बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भाई दूज पर शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यात्रियों की अपेक्षा बसों की संख्या काफी कम होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। फर्रुखाबाद और कन्नौज की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों का टोटा सा रहा। इटावा जाने केे लिए लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे। हालात यह रहे जैसे ही कोई बस आई उसमें बैठने के लिए यात्रियों के बीच जमकर मारामारी रही। भोगांव, बेवर, कुरावली, किशनी रोडवेज बस स्टैंडों पर बसें बस स्टैंड केे अंदर जाने की बजाए बाहर से ही निकल गईं।
विज्ञापन

भाई दूज का डग्गामार और प्राइवेट वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। डग्गामार वाहनों में सवारियां लटकती नजर आईं। वाहन चालकों और मालिकों ने मनमाना किराया वसूल किया। त्योहार पर प्राइवेट बसों में यात्रियों ने छतों पर बैठकर भी यात्रा की। जसराना, अलीगंज और किशनी प्राइवेट बस स्टैंडों पर पूरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई दूज पर सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक रही। बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों के जल्दी निकलने के चक्कर में पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। वाहनों के कारण लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मी असहाय नजर आए।

दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाकर अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। यात्रियों की सुविधा के लिए पांच कर्मचारी पूछताछ कार्यालय पर लगाए गए थे। यात्रियों की अधिकता के कारण कुछ परेशानी हुई होगी।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed