{"_id":"5fb63bc38ab2b8551d7c9ae2","slug":"people-protests-against-nagar-nigam-for-sewer-and-drain-water-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः राजामंडी के व्यापारियों ने बाल्टियों से निकाला नाले का पानी, नगर निगम को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः राजामंडी के व्यापारियों ने बाल्टियों से निकाला नाले का पानी, नगर निगम को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Thu, 19 Nov 2020 03:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:03 PM IST
सार
- नगर निगम 8 दिन में दूर नहीं कर पाया समस्या
- बाजार बंद कर विरोध जताया
विज्ञापन
राजा मंडी बाजार में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने का विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपोत्सव के आगाज पर धनतेरस पर राजा की मंडी बाजार में नाले का गंदा बदबूदार पानी उफनने से दुकानों के सामने भर गया, जो आठ दिन बाद भी निकाला नहीं गया। आठ दिन से उफन रहे नाले और गंदा पानी भरने से परेशान व्यापारियों का आक्रोश गुरुवार दोपहर फूट पड़ा।
व्यापारियों ने हाथों में बाल्टियां लेकर नाले का गंदा पानी निकाला और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानें बंद कर व्या0ारियों ने आक्रोश जाहिर किया। उनका कहना है कि गंदा पानी दुकानों के सामने भरा होने पर ग्राहक आ नहीं रहे। बोहनी के इंतजार में पूरे दिन बदबू में कैसे बैठें।
गुरुवार दोपहर राजा की मंडी बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद करके सड़क पर भरे गंदे पानी को निकालने के लिए खुद प्रयास किया। वह बाल्टियां लेकर सड़क पर भरे पानी में उतरे और बाल्टियों में भरकर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। लगातार उफनने से सड़क पर बदबूदार पानी भरता रहा। इसके बाद व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Trending Videos
जनसमस्याओं पर आंदोलन कर रहे चौ. रामवीर सिंह और सौरव चौधरी के साथ राजा मंडी बाजार के व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार तक जलभराव दूर न कर पाए तो शुक्रवार दोपहर में नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे से मिलेंगे और निगम आफिस पर धरना देना शुरू कर देंगे।
प्रदर्शन के दौरान शशांक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सन्नी राजपूत, जतिन रमानी, कपिल वासवानी, मनोहरलाल, कृष्णा, राशिद, राजू, विक्की, विश्वेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
दिवाली से पहले राजामंडी बाजार में नाला चोक होने से बदबूदार पानी भरा हुआ है। त्योहारी सीजन की खरीदारी के लिए लोग गंदा पानी भरा होने पर लौट गए। पूरा त्योहार खराब कर दिया। अब भी समस्या से निजात नहीं दिला पाए हैं। खोदाई करके मलबा और छोड़ दिया है। शशांक अग्रवाल, व्यापारी, राजामंडी
आठ दिन से बिक्री चौपट हो चुकी है। जब बाजार में तेजी आई और ग्राहकों की भीड़ उमड़ी तो नाले के गंदे पानी के भरने से बोहनी तक नहीं हुई। नगर निगम के अधिकारी इस समस्या को दूर करने में गंभीर नहीं हैं। - सनी राजपूत व्यापारी, राजामंडी