फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people protest after Water supply stopped due to fear of challan in Agra

Agra: चालान के डर से रुक गई घरों में पानी की सप्लाई, लोगों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2022 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Nov 2022 03:43 PM IST
सार

इस्लाम नगर के लोगों का कहना था कि चालान के डर से पानी के टैंकर इलाके में नहीं आ रहे। चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई। इसके कारण कई परिवार परेशान हैं।

विज्ञापन
people protest after Water supply stopped due to fear of challan in Agra
लोगों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर में चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। इससे परेशान लोगों का मंगलवार को गुस्सा फुट पड़ा। महिलाओं और बच्चों के साथ लोगों ने हाथरस मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। लोगों का आरोप था कि यातायात पुलिस चालान काट रही है। इसके कारण पानी के टैंकर नहीं आ रहे हैं, जिससे उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा।

विज्ञापन


बता दें कि यातायात माह में पुलिस अभियान चला रही है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस्लाम नगर के लोगों का कहना था कि चालान के डर से पानी के टैंकर इलाके में नहीं आ रहे। चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई। इसके कारण कई परिवार परेशान हैं। मंगलवार को इनके सब्र का बांध टूट गया। 
विज्ञापन


इस्माइल नगर के लोग महिलाओं और बच्चों के साथ हाथरस मार्ग पर आ गए और टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास सड़क पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे। जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना एत्माद्दौला प्रभारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों को थाना प्रभारी ने आश्वाशन दिया है कि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। इसके बाद लोग वहां से उठे, तब जाकर जाम खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed