फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people pelted stones on police team in mainpuri

मैनपुरी में धर्मांतरण की सूचना पर बवाल: हिंदूवादी संगठन के लोगों और पुलिस पर किया ग्रामीणों ने पथराव

Sat, 25 Dec 2021 06:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 06:21 PM IST
सार

आरोप है कि गांव में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग इलाज के नाम पर लोगों का धर्मांतरण करता है। 25 दिसंबर को उसके यहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी थी। 
 

विज्ञापन
people pelted stones on police team in mainpuri
घटनास्थल पर पुलिस और हिंदूवादी संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला बख्ती में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों व चौकी पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। सभी ने वहां से भागकर जान बचाई। बवाव की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी ने बताया कि स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन

कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव नगला बख्ती में पूर्व प्रधान प्रेमा देवी जाटव के घर 71 वर्षीय मामा मेवाराम निवासी बहोशी थाना इंदरगढ करीब 30 वर्ष से रह रहे हैं। वह खुद को बाबा बताते हुए लोगों का उपचार करने का भी दावा करते हैं। इसके चलते पूर्व प्रधान के यहां भीड़ रहती थी। गांव में कुछ लोग मसीह धर्म के अनुयायी भी हैं। 
विज्ञापन

शनिवार को कुछ हिदूवादी संगठन के लोग चौकी पुलिस के एक दरोगा व दो सिपाहियों को साथ लेकर नगला बख्ती पहुंचे। उन्हें गांव में बाबा द्वारा धर्मातरण  परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बाबा से पूछा तो उन्होंने बताया कि आज उनका जन्मदिन है। जब पुलिस ने आधार कार्ड देखा तो पाया कि जन्मदिन छह दिन बाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन मनाए जाने की कही थी बात
इस पर बाबा ने कहा कि जब चाहे जन्मदिन मनाएं। आज वह भंडारा का आयोजन कर रहे हैं। इस बीच वहां पूर्व प्रधान के घर आए रिश्तेदारों व मौजूद समर्थकों को लगा कि वह बाबा को पकड़ कर ले जाएंगे। वह लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस व हिंदूवादी संगठन के लोगों से विवाद शुरू हो गया। 

एकत्र हुई भीड़ ने पुलिस व हिंदूवादी संगठन के लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया। हमला होने के बाद पुलिस व हिंदूवादी लोगों ने गांव से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कुछ महिलाओं ने भाग रहे लोगों पर खौलता हुआ तेल भी फेंका, लेकिन सभी लोग बच गए। वबाल की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव नगला बख्ती पहुंच गया।

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि नगला बख्ती में धर्म परिवर्तन जैसा कुछ भी नहीं था। हिंदूवादी संगठन के लोगों को आयोजन में शामिल लोगों द्वारा खदेड़ा गया है। पुलिस मौके पर भेजी गई थी, गांव में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed