{"_id":"5e70944a8ebc3ea4d1185d0d","slug":"people-of-tajnagiri-paid-income-tax-of-rs-750-crore-in-current-financial-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरावालों ने भरा सरकार का खजाना, जमा किए साढ़े सात सौ करोड़, करदाता भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरावालों ने भरा सरकार का खजाना, जमा किए साढ़े सात सौ करोड़, करदाता भी बढ़े
Tue, 17 Mar 2020 02:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:42 PM IST
सार
पिछले साल से 90 करोड़ ज्यादा
विज्ञापन
आयकर विभाग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
ताजनगरी के लोगों ने चालू वित्तीय वर्ष में 750 करोड़ रुपये आयकर दिया है, जो पिछले साल के मुकाबले 90 करोड़ ज्यादा है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 660 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस बार कर देने वाले भी बढ़े हैं। इनकी संख्या अब साढ़े चार लाख हो गई है।
आगरा के आसपास के जिलों ने भी सरकार का खजाना भरा है। परिक्षेत्र में अब तक करीब 1,181 करोड़ रुपये का कर जमा हो चुका है। 2018-19 में इस समय तक 1,080 करोड़ रुपये अदा हुए थे। इस तरह 101 करोड़ रुपये का कर ज्यादा दिया है। रीजन में 7,36,000 ने टैक्स जमा किया है। पिछले वर्ष 6,68,000 ने आयकर जमा किया था।
इस समय निर्धारण वर्ष 2019-20 के रिटर्न दाखिल हो रहे हैं। 31 तक मार्च तक यह सिलसिला जारी रहेगा। इधर आयकर विभाग की ओर से रिफंड भी तेजी से हुआ है। अब तक 504 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में दिए जा चुके हैं, जो कि पहले की तुलना में 84 करोड़ रुपये अधिक हैं।

आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी का कहना है कि करदाताओं का सहयोग मिल रहा है, लेकिन उनसे और अधिक टैक्स अदा करने का अनुरोध है। आयकर आयुक्त द्वितीय जयंत मिश्रा का कहना है कि मौजूदा समय में आयकर विभाग के पास कई स्रोत हैं लोगों की आय पता करने के लिए। इसलिए उम्मीद है कि वे टैक्स का भुगतान करेंगे।
मैं सदर बाजार में रहता हूं। प्रतापपुरा से लेकर रोहत तक जाने वाले मार्ग काफी खराब है। तीन माह से यही हालात बने हुए हैं। हमारे दिए हुए टैक्स सुविधाएं भी देनी चाहिए। संदीप गुप्ता, कालीन निर्यात
बुंदु कटरा में मेरा प्रतिष्ठान है। मगर, ट्रैफिक की बिगड़ी हुई व्यवस्था, अतिक्रमण जैसी समस्याओं से कारोबार करना काफी मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। रमन कुमार, आभूषण कारोबारी
कावेरी कुंज में गंगाजल की लाइन डाले हुए 10 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन गंगाजल अब तक नहीं आया है। जरूरी सुविधाओं के लिए करदाताओं को तरसना पड़ता है। टीएन अग्रवाल, कपड़ा कारोबारी