फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people illegally occupied lands in agra

तालाबों पर कब्जा कर खड़ी कर दीं इमारतें, बारिश में सड़कें बन जाती हैं तालाब

Sat, 24 Oct 2020 02:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
people illegally occupied lands in agra
सेंट जोंस चौराहे के पास जलभराव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शहर से लेकर देहात तक तालाबों पर अवैध कब्जे करके वहां बहुमंजिला इमारतें, पंचायत घर, व्यवसायिक कांपलेक्स खड़े कर दिए गए। जब तालाबों पर कब्जा हुआ तो बारिश के पानी ने शहर की सड़कों को ही तालाब में तब्दील कर दिया। 

विज्ञापन


शहर में 27 तालाबों पर अवैध निर्माण करके कब्जा कर लिया गया, जिससे शहर में 22 जगह जलभराव की समस्या स्थाई हो गई। तोता का ताल, मदिया कटरा, बाग फरजाना, खंदारी, आवास विकास कॉलोनी, नरीपुरा समेत जलभराव के स्थाई पॉइंट बन गए।
विज्ञापन



ये बन गए जलभराव के स्थाई स्थान

नगर निगम जलभराव के कारण मानसून में स्थाई रूप से पंपसेट लगाकर पानी निकालता है। दरअसल, तालाबों का कैचमेंट एरिया धीमे धीमे खत्म करने के बाद बारिश का पानी खुद-ब-खुद वहीं भरता है। इन जगहों में भीम नगर, सिकंदरा, राधा नगर, राहुल नगर, हमीद नगर, दरगाह कमाल खां, खेरिया मोड़, सोहल्ला, बोदला, खवासपुरा, नरीपुरा, राधे वाली गली, जहां पर निगम के पंप स्थाई रूप से लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शास्त्रीपुरम, शंकरगढ़ की पुलिया, सेक्टर 4, तोता का ताल, बाग फरजाना, खंदारी, बलकेश्वर, शाहगंज, साकेत कॉलोनी, गोविंद नगर, कैलाशपुरी, आजमपाड़ा, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, अवधपुरी, बिचपुरी रोड पर जलभराव स्थाई हो चुका है। इन सभी जगहों पर तालाब खत्म कर दिए गए।

जलाधिकार के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि तालाब खत्म करने से भूगर्भ जल स्तर नीचे गया और जलभराव की समस्या बढ़ गई। आगरा शहर में जलभराव उन्हीं जगहों पर ज्यादा है जहां-जहां तालाबों पर बहुमंजिला इमारतें खड़ी की गई हैं।

ड्रेनेज विशेषज्ञ राजीव सक्सेना ने बताया कि हर तालाब का अपना केचमेंट एरिया होता है जहां बारिश का पानी बहकर खुद-ब-खुद उस तालाब तक पहुंचता है लेकिन वहां इमारतें बनाने, निर्माण करने से जलभराव तो होगा ही। वह पानी आखिर कहां जाएगा।

20 साल में बढ़ गई जलभराव की समस्या

सिंचाई विभाग से रिटायर्ड 83 साल के रामप्रकाश चौधरी का कहना है कि आगरा नहरों और नालों के बेहतरीन नेटवर्क का शहर है। 20 साल पहले इक्का-दुक्का जगह जलभराव दिखता था, लेकिन जब से तालाबों पर कब्जे शुरू हुए और बहुमंजिला इमारतें बनी हैं, तब से हर सड़क पर जलभराव देखने को मिला। बाग फरजाना दिल्ली गेट का पानी मदिया कटरा की ओर बने ताल में जाता था। 

इसी तरह शाहगंज में डीसी वैदिक इंटर कॉलेज के सामने का तालाब हमने देखा है। साकेत कॉलोनी गोविंद नगर क्षेत्र का पूरा पानी कोठी मीना बाजार के तालाब में आता था, जबकि पृथ्वीनाथ फाटक आजमपाड़ा शंकरगढ़ की पुलिया का पानी पृथ्वीनाथ फाटक के पास के ताल में पहुंचता था। इससे सड़कों पर जलभराव की समस्या नहीं थी। अब इन सभी जगहों पर निर्माण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed