फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people have to buy masala tea worth Rs 205 for ration

गजब का हाल: राशन चाहिए तो खरीदनी होगी 205 रुपये की चाय और मसाले, लोग आफत में पड़े

Mon, 22 Jul 2024 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 03:40 PM IST
सार

राशन खरीदने वालों के लिए इन दिनों बड़ी मुसीबत सामने खड़ी हो गई है। राशन डीलर उन पर दबाव बना रहे हैं कि राशन तभी मिलेगा, जब 205 रुपये की मसाला चाय पहले खरीद लें। 
 

विज्ञापन
people have to buy masala tea worth Rs 205 for ration
मसाले और चाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डीलर राशन के लिए कार्डधारकों को 205 रुपये के मसाले खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर राशन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति विभाग के अधिकारी इसकी जांच नहीं कर रहे हैं। इससे कार्डधारकों को परेशानी हो रही है। जिले में 1256 राशन डीलर हैं। इनसे 7.30 लाख कार्डधारक और 31.50 लाख सदस्य हैं। सरकार ने डीलरों की आमदनी बढ़ाने के लिए घर-गृहस्थी के 35 सामान बेचने की छूट दी है, लेकिन कार्डधारक इनकी खरीद के लिए बाध्य नहीं हैं।
विज्ञापन


इसके उलट कई डीलर कार्डधारकों को 205 रुपये की मसाला चाय पत्ती खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सामान नहीं खरीदने पर राशन नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में इनकी खरीद करनी पड़ रही है। किट में चाय की पत्ती 200 ग्राम 75 रुपये, धनिया 100 ग्राम 28 रुपये, हल्दी 22 ग्राम 18 रुपये, हल्दी 50 ग्राम 24 रुपये, मिर्च 50 ग्राम 30 रुपये, हींग 21 रुपये, सब्जी मसाला 12 ग्राम 10 रुपये, रायता का मसाला और गर्म मसाला पाउच की कीमत 10-10 रुपये है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बाध्यता नहीं, जांच करा रहे
डीएसओ संजीव सिंह का कहना है कि डीलरों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने इनको सामान बिक्री की सहूलियत दी है। इसके लिए किसी भी कार्डधारक को बाध्य नहीं किया जा सकता है। इनकी शिकायत पर जांच करा रहे हैं। ऐसा मिलने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

देना होगा कार्डधारकों को राशन
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवकी नंदन दीक्षित का कहना है शासन से 35 तरह के सामान बिक्री करने के लिए छूट मिली है। कार्डधारकों को पसंद आने पर इनकी खरीद कर सकता है। इनको नहीं खरीदने पर राशन देने से मना नहीं कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले कार्डधारक :
बताते हैं सरकारी आदेश
सतेंद्र कुमार ने बताया कि राशन लेने के लिए गए तो डीलर ने कहा कि 205 रुपये का मसाला चाय पत्ती लेने होंगे। पूछने पर कहा कि सरकार का आदेश है, इनकी खरीद नहीं करोगे तो राशन नहीं मिलेगा। मजबूरी में खरीदना पड़ा

किट लेने पर ही मिला राशन
रामबाग निवासी दिनेश ने बताया कि पत्नी राशन लेने के लिए गई तो बताया कि पहले 150 रुपये लेकर आओ, ये किट खरीदनी पड़ेगी, ये नहीं लिया तो राशन नहीं मिलेगा। ऐसे में दोबारा रुपये लेेकर गई तब राशन मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed