फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People had darshan of weapons and scriptures of Guru Sahib

Agra News: गुरु साहिबों के शस्त्र और शास्त्र के लोगों ने किए दर्शन

Tue, 12 Aug 2025 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
People had darshan of weapons and scriptures of Guru Sahib
आगरा। गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 साला शहीदी शताब्दी कार्यक्रम में सोमवार को तीन गुरु साहिबों से जुड़ी दुर्लभ निशानियों की प्रदर्शनी लगाई गई। दुर्लभ निशानियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।
विज्ञापन


गुरु साहिबों की निशानियों का गुरुद्वारे में मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह व सेवक जत्थे ने पुष्पों से स्वागत किया। इसके बाद निशानियों को दरबार साहिब में विराजमान कर सजाया गया। मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि इन निशानियों को विशेष अनुरोध पर आगरा लाया गया है। सिख धर्म के दूसरे गुरु अंगद देव, छठवें गुरु हरगोबिंद साहिब व दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के इस्तेमाल की गई वस्तुएं और रचित पोथी पुस्तकों का एक साथ दर्शन सौभाग्य की बात है। निशानियों को लाने वाले डॉ. भगवान सिंह खोजी और जसकरण सिंह ने बताया कि पिछली तीन शताब्दियों से उनके पूर्वजों ने इन निशानियां को सहेज कर रखा था।
विज्ञापन


दुर्लभ निशानियां में सिक्के, करमंडल, घंटे, कटार, बरछी और कुछ विशेष पोथी पुस्तकें शामिल है। इस मौके पर जत्थेदार राजेंद्र सिंह, बाबा अमरीक सिंह, महंत हरपाल सिंह, ज्ञानी केवल सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह, अजायब सिंह टीटू, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed