फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People got battered in the ordeal of the sun, the condition of the innocent child deteriorated.

Agra News: सूरज की अग्निपरीक्षा में पस्त हुए लोग, मासूम की हालत बिगड़ी

Mon, 17 Jun 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
People got battered in the ordeal of the sun, the condition of the innocent child deteriorated.
कासगंज। सूरज की अग्नि परीक्षा के आगे आम जनमानस रविवार को पस्त नजर आए। आसमान से दिनभर आग बरसती रही। अधिकतम पारा 45.1 डिग्री तक पहुुंच गया। कूलर, पंखे तक गरम हवा फेंकते रहे, जिससे लोगों को इनके नीचे बैठकर भी राहत नहीं मिल सकी। वहीं स्टेशन पर एक मासूम की तबियत भी बिगड़ गई। हालांकि पानी पिलाने पर उसे राहत मिल गई।
विज्ञापन

जेठ का महीना समाप्त होने की ओर है, लेकिन जिले में गर्मी कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। रविवार को सुबह से ही गरम हवाएं चलने लगी। सुबह सात बजे पारा 31.8 डिग्री पर रहा। इसके बाद पारे ने तेजी से उछाल मारा। एक घंटे में पारा पांच डिग्री चढ़ गया। जिससे आठ बजे ही पारा 36.8 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह से ही इतनी अधिक गर्मी देखकर लोग हाहाकार कर उठे। दोपहर के समय अधिकतम पारा 45.1 डिग्री पहुंच गया। पारे की अधिकता के चलते लोग पेड़ों की छांव के नीचे बैठकर राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। हैंडपंप, वाटर कूलर पर पानी पीने के लिए लोगों की लाइनें लगी रहीं। सूरज अस्त होने के बाद भी गरम हवा चलती रहीं। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को गरमी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। पारा और चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में दिखा सन्नाटा
रविवार को भीषण गर्मी के कारण बाजार में भी सन्नाटा दिखाई दिया। बाजार में ग्राहक दिखाई नहीं दिए। इसके चलते दुकानदार भी दुकान में आराम करते दिखाई दिए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शीतल पेय का सहारा लिया लेकिन इससे भी उन्हें आंशिक राहत ही मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से रेलवे स्टेशन पर बिगड़ी मासूम बालिका की तबियत
गर्मी की अधिकता के चलते रेलवे स्टेशन पर अन्नू (5) पुत्री मुकेश कुमार निवासी हसायन, हाथरस की हालत बिगड़ गई। वह अपने माता- पिता के साथ गंगा स्नान जाने के लिए ट्रेन से कासगंज आई थी। गंगा स्नान जाने के लिए बरेली मार्ग की ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बच्ची की तबियत बिगड़ने पर परिजन की चिंता बढ़ गई। परिजन ने उसके चेहरे पर पानी डाला और पानी पिलाया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार आया। तब परिजनों की जान में जान में आई और उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed