फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people getting ill with noise pollution in agra

आगरा के इन इलाकों में जाना सेहत के लिए हानिकारक है, जानें क्या है वजह

Wed, 02 May 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 02 May 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
people getting ill with noise pollution in agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा सिटी में 12 लाख से ज्यादा वाहन। तंग रास्ते, जाम और उस पर आगे निकलने के लिए तेज आवाज में हार्न। सुबह से देर रात तक ट्रैफिक के इसी हाल में फंसे लोगों को सड़क का यह शोर बहरा और चिड़चिड़ा बना रहा है। 
विज्ञापन


हास्पिटल और शांत क्षेत्रों में भी मानक से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण हो रहा है, जिससे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने साल 2017 में ध्वनि प्रदूषण की ताजा रिपोर्ट जारी की है। 
विज्ञापन


जिसमें आगरा के चार श्रेणियों में बनाए गए क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण मानक से काफी ज्यादा आया। आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और शांत क्षेत्र के लिए ध्वनि प्रदूषण के मानक अलग-अलग हैं, जो दिन और रात में भी अलग-अलग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों ही श्रेणियों में शोर ज्यादा पाया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत रही शांत क्षेत्र में, जहां दिन में 50 और रात में 40 डेसिबल का औसत स्तर होना चाहिए।  

लेकिन यह ज्यादा है। खासकर सुबह 8 बजे से लेकर रात 11 बजे तक कई जगह यह 85 डेसिबल के पार पहुंच रहा है। कमला नगर, संजय प्लेस, भगवान टाकीज के पास ध्वनि प्रदूषण 95 डेसिबल तक पहुंचा है। 

आगरा में ऐसा है ध्वनि प्रदूषण
क्षेत्र               दिन        रात 
आवासीय       57.33    51.58
वाणिज्यिक    67         58.91
औद्योगिक     70.85    64.17
शांत             53.22    45.80
(आंकड़े डेसिबल में है)

ये है मानक
क्षेत्र               दिन    रात 
आवासीय       55    45
वाणिज्यिक    65    55
औद्योगिक      75    70
शांत             50    40
(आंकड़े डेसिबल में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed