फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People from two sides clashed in the Collectorate over land dispute in Mainpuri

Mainpuri News: जमीन विवाद को लेकर कलक्ट्रेट में भिड़े दो पक्षों के लोग, जमकर चले जूते

Thu, 06 Oct 2022 10:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 10:17 PM IST
सार

कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर दो लोगों के बीच जमकर लात-घंसे चले। एक-दूसरे को जूते मारे। घटना से कलक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।  

विज्ञापन
People from two sides clashed in the Collectorate over land dispute in Mainpuri
कलक्ट्रेट में भिड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में जमीन विवाद को लेकर चल रहे एक मामले को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे थे। वहां उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद दो लोगों के बीच जमकर जूते चले। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें अलग कराया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार की दोपहर दो लोगों के बीच जमकर लात-घंसे चले। एक-दूसरे को जूते मारे। उक्त घटना का किसी के द्वारा वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में दोनों लोग एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। एक व्यक्ति के गिर जाने के बाद दूसरा उस पर हावी हो जाता है। तभी वहां मौजूद लोगों द्वारा आकर उन्हें अलग किया गया। 
विज्ञापन


पता चला कि जमीन के एक मामले को लेकर बरनाहल के गांव बहसी निवासी सुनील कुमार एसडीएम कोर्ट में नक्शा दुरुस्तीकरण का मामला चल रहा है। सुनवाई के बाद जब वह बाहर आए तो विपक्षी पूर्व प्रधान अवधेश व उनके भाई से विवाद होने लगा। इसके बाद उनके बीच जमकर लात घूंसा चल गए। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed