{"_id":"66bcecce99081e9712076b8c","slug":"people-falling-prey-to-fever-due-to-rain-and-humidity-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-122373-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश और उमस से बुखार की चपेट में आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश और उमस से बुखार की चपेट में आ रहे लोग
Wed, 14 Aug 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन। संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन। संवाद
मैनपुरी। जिले में बारिश और उमस के बीच बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। बुधवार को ओपीडी में 1036 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 300 से अधिक रही। सीएमएस ने अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन कक्ष में 303 मरीज पहुंचे इनमें 200 से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। बालरोग विशेषज्ञ कक्ष में 130 बच्चों को उपचार दिया गया। इनमें लगभग 100 बच्चे सर्दी जुकाम और बुखार की चपेट में थे। फिजिशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि बारिश और उमस के बीच लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष देखभाल की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। अस्पताल में प्रतिदिन 200 के लगभग बुखार के मरीज आ रहे हैं। वहीं बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य का कहना था कि बुखार की चपेट में आने वाले बच्चों में वायरल के लक्षण दिख रहे हैं। बच्चों की इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
- बारिश के पानी से भीगने से बचें
- सर्दी या जुकाम होने पर तुरंत उपचार लें
- बुखार आने पर उपचार में देरी न करें
- झोलाछाप से उपचार न लें
- तीन दिन से अधिक बुखार आता है तो जांच अवश्य कराएं