फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People falling in the grip of mysterious disease  stomachache vomiting of blood and two died in mainpuri

Mainpuri: रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ रहे लोग, पेटदर्द, खून की उल्टी, दो की मौत

Tue, 18 Oct 2022 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 01:19 PM IST
सार

जिला अस्पताल में भर्ती पेटदर्द के दो मरीजों को खून की उल्टी हुई, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में 24 घंटे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

विज्ञापन
People falling in the grip of mysterious disease  stomachache vomiting of blood and two died in mainpuri
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पेटदर्द के साथ लोग रहस्यमय बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती पेटदर्द से पीड़ित दो मरीजों की खून की उल्टी होने के बाद मौत हो गई। मरीजों को बीमारी क्या थी जांच न हो पाने के कारण पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में पेटदर्द और उल्टीदस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को बेवर थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल निवासी 62 वर्षीय भगवान सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां रविवार की रात उपचार के दौरान भगवान सिंह को खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। वहीं, मेरापुर निवासी दयाराम के 45 वर्षीय पुत्र अमीरचंद्र को पेटदर्द होने पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह अचानक उसे खून की उल्टी हुई। डॉक्टर कुछ समझ पाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

नहीं हो सकी जांच 

दोनों ही मरीजों की जांच नहीं हो सकी थी इसलिए मौत की वजह का पता नहीं चल सका। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि दोनों मरीजों को गंभीर हालत में लाया गया था। पेटदर्द की दिक्कत थी अचानक उल्टी हुई है। जांच के बिना कुछ भी कहना उचित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लव, सेक्स और धोखा: मंगलामुखी की सुंदरता का कायल हुआ मैनपुरी का युवक, शादी करने के बाद कर दी ऐसी हरकत

ओपीडी में पहुंचे रिकॉर्ड मरीज 

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1102 मरीज पहुंचे। इनमें 563 महिलाएं और 539 पुरुष शामिल थे। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी। 

ये बोले सीएमएस 

मामले की जानकारी देते हुए सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि दो मरीजों की मौत हुई है उनकी जांच नहीं हो पाई थी। परिजन पेटदर्द की बात कह रहे थे। मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed