फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People falling ill due to extreme heat and humidity in Agra reaching the OPD of SN Medical College

एसएन मेडिकल कॉलेज: उमस से बीमार... हो रही उल्टी, चढ़ रहा बुखार; ओपीडी में पहुंचे 2200 से ज्यादा मरीज

Wed, 26 Jun 2024 03:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

उमस से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्हें उल्टी हो रही है। बुखार चढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2200 से ज्यादा मरीज पहुंचे। 

विज्ञापन
People falling ill due to extreme heat and humidity in Agra reaching the OPD of SN Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी और उमस के कारण बीमार पड़ रहे लोग एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी गर्मी के कारण उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2291 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन विभाग के थे। 700 मरीज मेडिसिन ओपीडी में आए। इनमें से 473 नए और 227 पुराने मरीज फॉलोअप के लिए पहुंचे थे। हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में 330 मरीज पहुंचे। इनकी संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। इनमें 240 नए मरीज और 90 पुराने मरीज थे।
विज्ञापन


उमस के कारण परेशान त्वचा रोगियों की संख्या भी ओपीडी में बढ़ गई। त्वचा रोग विभाग में 296 मरीज पहुंचे। इनमें 247 नए मरीज आए। नाक कान और गला रोग के 196 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श और दवाएं लीं। टीबी और चेस्ट विभाग में 180 मरीज पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed